सिर्फ 98% गुलाबी नोट लौटे... RBI ने ₹2000 के नोटों पर फिर दिया बड़ा अपडेट

Edited By Updated: 04 Jan, 2026 03:47 PM

rbi gives another major on 2000 notes

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 2023 में चलन से बाहर किए गए ₹2000 के नोटों की वापसी अभी पूरी नहीं हुई है। 31 दिसंबर 2025 तक करीब 98.41 प्रतिशत नोट लौट चुके हैं, लेकिन ₹5,669 करोड़ मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास हैं। पिछले दो महीनों में सिर्फ ₹148...

नेशनल डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2023 में ₹2000 के गुलाबी नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला लिया था, लेकिन अब तक इनकी शत-प्रतिशत वापसी नहीं हो पाई है। 2025 के आखिर तक जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अभी भी ₹5000 करोड़ से ज्यादा मूल्य के ₹2000 के नोट लोगों के पास मौजूद हैं।

RBI के अनुसार, जब 19 मई 2023 को इन नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किया गया था, तब बाजार में कुल ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट थे। 31 दिसंबर 2025 तक इनमें से 98.41 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं। इसके बावजूद करीब ₹5,669 करोड़ मूल्य के नोट अभी भी लौटाए जाने बाकी हैं।

यह भी पढ़ें - सोना हुआ सस्ता... चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, जानें 24K 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

नोटों की वापसी की रफ्तार हुई धीमी

शुरुआती महीनों में ₹2000 के नोटों की वापसी तेजी से हुई थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी धीमी पड़ गई है। पिछले दो महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 31 अक्टूबर 2025 को बाजार में ₹5,817 करोड़ के नोट थे, जो दिसंबर के अंत तक घटकर ₹5,669 करोड़ रह गए। यानी दो महीनों में सिर्फ ₹148 करोड़ मूल्य के नोट ही वापस आए। RBI ने यह भी साफ किया है कि जब तक ₹2000 के नोट पूरी तरह वापस नहीं हो जाते, तब तक वे लीगल टेंडर बने रहेंगे।

₹2000 के नोट क्यों किए गए थे बंद?

₹2000 के नोट नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद जारी किए गए थे, ताकि उस समय नकदी की कमी को पूरा किया जा सके। बाद में जब अन्य मूल्यवर्ग के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए, तो RBI ने अपनी 'Clean Note Policy' के तहत मई 2023 में इन्हें सर्कुलेशन से हटाने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें - क्रेडिट कार्डधारक की मौत हो जाए तो फिर कौन चुकाता है बकाया राशि? जानें क्या कहते है नियम

अब कहां बदल सकते हैं ₹2000 के नोट?

पहले लोगों को सभी बैंकों की शाखाओं में ₹2000 के नोट बदलने की सुविधा दी गई थी, जो 7 अक्टूबर 2023 तक जारी रही। इसके बाद यह सुविधा सीमित कर दी गई और अब RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में ही नोट बदले जा सकते हैं। इन कार्यालयों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहर शामिल हैं। इसके अलावा, RBI ने डाकघर के जरिए इंडिया पोस्ट के माध्यम से ₹2000 के नोट भेजकर बदलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!