RBI ने घटाया रेपो रेट, बैंक की FD पर भी ब्याज कम...ये सरकारी स्कीमें अब भी दे रही हैं जबरदस्त फायदा

Edited By Updated: 02 May, 2025 08:49 PM

rbi reduced the repo rate interest on bank fd also reduced

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इस बार रेपो रेट में 0.25% की कमी की गई है, जिससे अब यह 6% हो गया है। इसके बाद कई बैंकों ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है।

नेशनल डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इस बार रेपो रेट में 0.25% की कमी की गई है, जिससे अब यह 6% हो गया है। इसके बाद कई बैंकों ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है।

अब ज़्यादातर बैंकों की 1 साल की FD पर ब्याज दरें 6.6% से 6.85% के बीच हैं। जैसे कि:

  • SBI: 6.7%
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 6.75%
  • बैंक ऑफ बड़ौदा: 6.85%
  • HDFC बैंक: 6.6%
  • ICICI बैंक: 6.7%

सीनियर सिटीज़न को इन ब्याज दरों पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है।

सरकारी स्मॉल सेविंग्स स्कीमें अभी भी ज्यादा ब्याज दे रही हैं, जो 6.7% से लेकर 8.2% तक है। खासकर दो स्कीमें निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा दे रही हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

  • इसमें 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है।
  • यह ब्याज सालाना कंपाउंड होता है।
  • यह योजना बेटी के भविष्य के लिए बनाई गई है।

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)

  • इस पर भी 8.2% ब्याज मिल रहा है।
  • ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है।
  • इसमें कम से कम ₹1000 और अधिकतम ₹30 लाख तक निवेश किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!