Edited By Radhika,Updated: 15 Jan, 2026 02:23 PM

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने बीजेपी को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘लोकतंत्र बचाने के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना जरूरी’ है। इसी के साथ अखिलेश ने से बूथ स्तर पर मजबूती और मतदाता सूची पर खास...
नेशनल डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने बीजेपी को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘लोकतंत्र बचाने के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना जरूरी’ है। इसी के साथ अखिलेश ने से बूथ स्तर पर मजबूती और मतदाता सूची पर खास सावधानी बरतने की बात भी कही है।
अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज
आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिन प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी संख्या में अलग- अलग जिलों से आए नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तीखा वार करते हुए कहा कि'' RSS और BJP से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना अनिवार्य है।''
ये भी पढ़ें- Iran Protest Imapct on India: क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल और बासमती चावल? क्या फिर से बढ़ेगी महंगाई? Iran Protests ने बढ़ाई देश में टेंशन!
बीजेपी झूठ बोलने में माहिर
बयान के बाद अखिलेश ने BJP नेता किरण रिजिजू के एक बयान का जिक्र भी किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि NDA कोई राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक गठबंधन है। इस पर यादव ने कहा कि बीजेपी जनता के साथ झूठे वादे करने में माहिर है।
भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट का लगाया आरोप
अखिलेश ने BJP पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट का आरोप भी लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश की जनता परेशान और दुखी है। वोट बचाना और अपना बूथ जिताना सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।''
यूपी की बर्बादी का कारण BJP
अखिलेश यादव ने कहा, ''अपने व्यवहार से लोगों को विश्वास दिलाना होगा कि सपा ने ही प्रदेश में वास्तविक विकास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। आज हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में है। महिला अपराध और साइबर क्राइम चरम पर हैं और अपराधी बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं।''