इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, ये है सबसे बड़ी कमाई का जरिया

Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Mar, 2024 03:31 PM

shatrughan sinha net worth shatrughan sinha  business income property

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक बार फिर से सांसद अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को  भी मौका दिया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल सीट से मौजूदा सांसद भी हैं। वहीं, जानते है शत्रुघ्न सिन्हा कितनी संपत्ति के मालिक है।

नेशनल डेस्क:  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक बार फिर से सांसद अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को  भी मौका दिया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल सीट से मौजूदा सांसद भी हैं। वहीं, जानते है शत्रुघ्न सिन्हा कितनी संपत्ति के मालिक है।

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा णमूल कांग्रेस के सदस्य हैं। इससे पहले वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में थे। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से पहले पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव-2024 में भी शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सीट से चुनाव लड़ेंगे। चुनावी हलफनामे के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा की कुल संपत्ति 132 करोड़ रुपये की है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास देनदारियां 27 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास एक 6 लाख कैश और अलग-अलग बैंकों में 9 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर 4 करोड़ 84 लाख से ज्यादा है। इनके पास लगभग 10 करोड़ रुपये का पर्सनल लोन है। 

इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा के पास  मर्सिडीज और होंडा अन्य कार शामिल है। जिसकी कुल कीमत 57 लाख रुपये है।  वहीं, उनके पास 63 करोड़ की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग हैं और एक 25 लाख का रेसिडेंशियल हाउस है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास 26 करोड़ की एक नॉन एग्रिकल्चर लैंड भी है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास 1 करोड़ रुपये के गहने हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने लगभग 60 से 65 लाख रुपये की एलआईसी भी ली हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा की कमाई का सबसे बड़ा जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री है। इसके अलावा उनके कई बिजनेसस भी हैं। बता दें कि एक सांसद के तौर पर भी शत्रुघ्न सिन्हा को सैलरी और कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!