Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Mar, 2023 02:11 PM
जम्मू में दिल्ली वाला श्रद्धा हत्याकांड दोहराया गया। दरअसल, यहां पर एक महिला डॉक्टर को उसके बॉयफ्रेंड ने ही चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद युवक ने भीआत्महत्या करने का प्रयास किया हालंकि वह बच गया।
नेशनल डेस्क: जम्मू में दिल्ली वाला श्रद्धा हत्याकांड दोहराया गया। दरअसल, यहां पर एक महिला डॉक्टर को उसके बॉयफ्रेंड ने ही चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद युवक ने भीआत्महत्या करने का प्रयास किया हालंकि वह बच गया।
महिला डॉक्टर की पहचान डॉ. सुमेधा शर्मा पुत्री कमल किशोर शर्मा निवासी तालाब तिल्लो (जम्मू) के रूप में हुई है वहीं आरोपी डोडा जिले के भद्रवाह निवासी जौहर गनई पुत्र महमूद गनई है। घटना के बाद पुलिस को बताया कि गया कि जौहर गनई ने एक फेसबुक पर पोस्ट लिखा है कि वह कुछ निजी कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर स्थित जौहर के घर पहुंची जहां महिला डॉक्टर सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि आरोपी के पेट में भी गंभीर चोट आई हुई थी। हालात को देखते हुए पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां महिला डाॅक्टर मृत घोषित की गई वहीं आरोपी लड़के का इलाज जारी है।
पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।वहीं अब इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, मृतका सुमेधा शर्मा और आरोपी जौहर के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) किया था।
7 मार्च को सुमेधा जानीपुर में अपने प्रेमी जौहर के घर गई थी जहां दोनों के बीच किसी मुद्दे पर लड़ाई हुई और उस दौरान जौहर ने सुमेधा की हत्या कर दी और फिर उसी चाकू से खुद को भी खत्म करने का प्लान बनाया। हालांकि मामले की जांच जारी है।