क्या कसूर था हमारा... दुनियाभर के देशों की लड़ाइयों में गई इतने मासूमों की जान, ये रहा आंकड़ा

Edited By Updated: 03 Jul, 2025 11:40 PM

so many innocent lives were lost in wars in countries around the world

इंसान के विकास के साथ ही दुनिया में युद्धों का इतिहास भी जुड़ा रहा है। राजाओं के समय से लेकर आज के आधुनिक दौर तक, देशों के बीच छोटे-बड़े युद्ध होते रहे हैं। सत्ता, सीमा, धर्म, और राजनीतिक वर्चस्व के लिए लड़ी गई इन लड़ाइयों ने लाखों निर्दोष लोगों की...

नेशनल डेस्क: इंसान के विकास के साथ ही दुनिया में युद्धों का इतिहास भी जुड़ा रहा है। राजाओं के समय से लेकर आज के आधुनिक दौर तक, देशों के बीच छोटे-बड़े युद्ध होते रहे हैं। सत्ता, सीमा, धर्म, और राजनीतिक वर्चस्व के लिए लड़ी गई इन लड़ाइयों ने लाखों निर्दोष लोगों की जान ले ली है। आज भी कई देश ऐसे संघर्षों में उलझे हुए हैं, जिनका अंत नजर नहीं आ रहा।

ईरान-इजराइल के बीच हालिया संघर्ष

हाल ही में ईरान और इजराइल के बीच 12 दिनों तक चली भीषण लड़ाई में दोनों देशों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इस जंग में 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए और 585 से अधिक लोगों की मौत हुई। इजराइल में भी 16 से ज्यादा नागरिकों की जान गई। जानकारों के मुताबिक दोनों देशों को इस जंग से उबरने में लंबा वक्त लगेगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध: तीन साल का कहर

24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध अब 1000 दिन से ज्यादा का समय पार कर चुका है। यह युद्ध न केवल इन दो देशों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मानवीय त्रासदी बन गया है।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 4 लाख 75 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 63 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। युद्ध के कारण हजारों बच्चे अनाथ हुए हैं और कई शहर खंडहर में तब्दील हो गए हैं।

इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष: मानवीय संकट की सबसे बड़ी तस्वीर

7 अक्टूबर 2023 से मई 2025 तक चले इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष में फिलिस्तीन को भारी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा। एसीएलईडी (ACLED) की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 57,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हुई है, जबकि इजराइल में 1,726 लोगों की जान गई है। गाजा में हालात बेहद खराब हैं, लोग भुखमरी और दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं। कई अस्पताल बंद हो चुके हैं और लाखों लोग आश्रय की तलाश में हैं।

अजरबैजान-आर्मेनिया संघर्ष: रुक-रुक कर जारी हिंसा

अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच लंबे समय से विवाद जारी है। 2020 के युद्ध में करीब 6,500 लोगों की जान गई, जबकि 2023 में 460 से ज्यादा मौतें हुईं। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के कई प्रयास हुए, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में अक्सर गोलीबारी होती रहती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!