Monsoon Rain Alert: 2, 3, 4 और 5 जून तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

Edited By Anu Malhotra,Updated: 02 Jun, 2025 08:11 AM

southwest monsoon monsoon rain alert imd rain alert heavy rain

भारत में मौसम इन दिनों असामान्य चाल से चल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से पहले दस्तक दी, लेकिन महाराष्ट्र पहुंचते ही इसकी रफ्तार थम गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी की अनुकूल स्थितियों के चलते मानसून ने शुरुआत...

नेशनल डेस्क:  भारत में मौसम इन दिनों असामान्य चाल से चल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से पहले दस्तक दी, लेकिन महाराष्ट्र पहुंचते ही इसकी रफ्तार थम गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी की अनुकूल स्थितियों के चलते मानसून ने शुरुआत में तेज़ी दिखाई थी, लेकिन अब वह परिस्थितियां कमजोर पड़ने लगी हैं, जिससे मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पटना और पुरी जैसे इलाकों के आसपास अटका हुआ है।

  पूर्वोत्तर में हालात गंभीर

पूर्वोत्तर भारत में लगातार भारी बारिश और बाढ़ के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और असम में 78,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रेल सेवाएं ठप हो गई हैं और राहत कार्य जोरों पर हैं। मणिपुर में हालात को काबू में लाने के लिए सेना और असम राइफल्स ने ‘ऑपरेशन जल राहत 2’ शुरू कर दिया है।

  जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश

कश्मीर में बर्फबारी और बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। श्रीनगर-लेह मार्ग जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन के कारण बंद हो गया है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

  दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

रविवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई, और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

  राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे संभागों में 2 से 5 जून के बीच आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है, केवल जैसलमेर में दिन का तापमान 41°C के आसपास रहा, बाकी अधिकांश शहरों में तापमान इससे नीचे दर्ज किया गया।

  सिक्किम में पर्यटक फंसे

लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से सिक्किम के कई हिस्सों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। करीब 1,500 पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर फंसे हैं। पर्यटक परमिट फिलहाल के लिए रोक दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!