Edited By Rohini Oberoi,Updated: 05 Dec, 2025 12:39 PM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का लाल किला (Red Fort) इस बार न सिर्फ इतिहास का गवाह बनेगा बल्कि दुनिया के 180 देशों के 1000 से ज़्यादा मेहमानों को भारत के सबसे चमकदार त्योहार दीपावली (Diwali) की चकाचौंध भी दिखाएगा। यह अवसर है 7 से 13 दिसंबर तक पहली बार...
नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का लाल किला (Red Fort) इस बार न सिर्फ इतिहास का गवाह बनेगा बल्कि दुनिया के 180 देशों के 1000 से ज़्यादा मेहमानों को भारत के सबसे चमकदार त्योहार दीपावली (Diwali) की चकाचौंध भी दिखाएगा। यह अवसर है 7 से 13 दिसंबर तक पहली बार दिल्ली में आयोजित हो रही यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) की 20वीं अंतर-सरकारी समिति (IGC20COM) की बैठक का।
10 दिसंबर क्यों है खास?
इस बैठक के बीच 10 दिसंबर का दिन भारत के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसी दिन दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि हमारी दीपावली आधिकारिक तौर पर यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल हो रही है या नहीं। इस संभावित खुशी को दोगुना करने के लिए केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 1 दिसंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर 10 दिसंबर को राजधानी में एक खास 'दीपावली उत्सव' मनाने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें: बच्चों को Kinder Chocolate लेकर देने वाले हो जाएं सावधान! फैल रही यह गंभीर बीमारी, 150 से ज़्यादा लोग पड़े बीमार
अमूर्त विरासत सूची में दीपावली और छठ
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपने पत्र में कहा कि भारत इस समिति में अपना चौथा कार्यकाल (2022-2026) चला रहा है और इस बार हम अपने घर में यूनेस्को के अधिकारियों, विशेषज्ञों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े इतने बड़े मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार दीपावली के साथ-साथ छठ महापर्व को भी 2024-25 चक्र में यूनेस्को की इस प्रतिष्ठित सूची के लिए नामांकित (Nominated) किया गया है। फिलहाल भारत के 15 तत्व पहले से ही इस सूची में जगह बनाए हुए हैं जिनमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, और छऊ नृत्य शामिल हैं।
स्मारकों पर उत्सव मनाने का सुझाव
केंद्र सरकार ने सुझाव दिया है कि इस उत्सव को देश की रंगीन विरासत, शिल्प और ज्ञान को दर्शाने का एक शानदार मौका बनाया जाए।
यह भी पढ़ें: Famous Influencer Death: जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद इस फेमस इंफ्लुएंसर ने दुनिया को कहा अलविदा, फॉलोअर्स Shock में!
पत्र में अनुरोध किया गया है कि 10 दिसंबर को दीपावली को उपयुक्त रूप से मनाया जाए:
प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों और सांस्कृतिक स्थलों पर दीप जलाए जाएं और सजावटी रोशनी की जाए।
पारंपरिक प्रस्तुतियां, रंगोली प्रदर्शन या स्थानीय दीपावली परंपराओं का प्रदर्शन भी किया जाए।