भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया, देश के लिए गर्व का पल

Edited By Updated: 04 Jul, 2025 02:22 PM

sub lieutenant aastha punia became first female fighter pilot indian navy

भारतीय नौसेना में पहली बार एक महिला को फाइटर पायलट बनाया गया है। सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले नौसेना में महिलाओं को केवल टोही विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाने का मौका मिला था, लेकिन अब आस्था लड़ाकू...

National Desk : भारतीय नौसेना में पहली बार एक महिला को फाइटर पायलट बनाया गया है। सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले नौसेना में महिलाओं को केवल टोही विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाने का मौका मिला था, लेकिन अब आस्था लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं। भारतीय नौसेना देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और आस्था की इस भूमिका से नौसेना की ताकत और भी बढ़ जाएगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी नौसेना ने सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

A New Chapter in Naval Aviation#IndianNavy marks a historic milestone with the graduation of the Second Basic Hawk Conversion Course on #03Jul 2025 at @IN_Dega.

Lt Atul Kumar Dhull and Slt Aastha Poonia received the prestigious 'Wings of Gold' from RAdm Janak Bevli, ACNS (Air).… pic.twitter.com/awMUQGQ4wS

— SpokespersonNavy (@indiannavy) July 4, 2025

इंडियन नेवी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर आस्था पुनिया की तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि “नेवल एविएशन के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 3 जुलाई 2025 को इंडियन नेवल एयर स्टेशन में द्वितीय बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स के समापन के अवसर पर लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल और एसएलटी आस्था पुनिया को रियर एडमिरल जनक बेवली, एसीएनएस (वायु) द्वारा ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।” नौसेना ने स्पष्ट किया है कि आस्था पुनिया नेवल एविएशन के फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट हैं।

यह फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी आस्था पुनिया

फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि आस्था को किस फाइटर एयरक्राफ्ट पर उड़ान भरने का मौका मिलेगा। भारतीय नौसेना के पास कुछ खास फाइटर एयरक्राफ्ट मौजूद हैं, जिनमें मिग-29 शामिल है। ये फाइटर एयरक्राफ्ट आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत जैसे विमानवाहक पोतों से ऑपरेट किए जाते हैं। मिग-29 की कॉम्बैट रेंज लगभग 722 किलोमीटर है, जबकि इसका सामान्य उड़ान रेंज 2346 किलोमीटर है। यह विमान 450 किलोग्राम तक के बम, मिसाइल और अन्य हथियार ले जाने में सक्षम है। इस उपलब्धि के साथ आस्था पुनिया भारतीय नौसेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

नेवी में फायटर पालयट का क्या काम होता है?
आपको बता दें कि भारतीय नौसेना में फाइटर पायलट वे अधिकारी होते हैं जो लड़ाकू विमान उड़ाते हैं और दुश्मन को दूर रखने के लिए समुद्र पर निगरानी रखते हैं। इतना ही नहीं, वे दुश्मन के ठिकानों और जहाजों के बारे में भी जानकारी जुटाते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!