महंगी हुई Tata Curvv, कंपनी ने कीमत में की इतनी बढ़ोतरी

Edited By Updated: 12 May, 2025 04:08 PM

tata curvv price hiked

Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय Coupe SUV Tata Curvv की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई कीमतें मई 2025 से प्रभावी होंगी। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग बढ़ोतरी की है, जो कि ₹3,000 से लेकर ₹17,000 तक है। टाटा मोटर्स ने बताया कि यह...

ऑटो डेस्क. Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय Coupe SUV Tata Curvv की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई कीमतें मई 2025 से प्रभावी होंगी। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग बढ़ोतरी की है, जो कि ₹3,000 से लेकर ₹17,000 तक है। टाटा मोटर्स ने बताया कि यह मूल्य समायोजन बढ़ती हुई लागतों को संतुलित करने के लिए समय-समय पर किए जाने वाले मूल्य संशोधनों का हिस्सा है। Tata Curvv ने BNCAP Crash Test में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है।

PunjabKesari

यहां विभिन्न वेरिएंट्स की नई कीमतें और उनमें हुई वृद्धि का विवरण दिया गया है...

बेस वेरिएंट: जो शुरुआती मॉडल 'स्मार्ट' है, उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही ₹9,99,990 (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध रहेगा।

1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल

Pure Plus: इसकी कीमत में ₹13,000 की वृद्धि हुई है, और अब यह ₹11,29,990 में मिलेगी।

Creative Plus S: ₹13,000 की बढ़ोतरी के बाद, इसकी नई कीमत ₹13,99,990 हो गई है।

PunjabKesari

1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक 

Pure Plus: इस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज़्यादा ₹17,000 की वृद्धि हुई है, जिसके बाद यह ₹12,66,990 में उपलब्ध होगी।

Accomplished S: अब यह ₹16,36,990 में मिलेगी, इसकी कीमत में ₹17,000 की बढ़ोतरी हुई है।

1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल (125पीएस)

Creative S: इस वेरिएंट की कीमत में मामूली ₹3,000 की वृद्धि हुई है और अब यह ₹14,19,990 में मिलेगी।

1.5 लीटर टर्बो डीजल मैनुअल

Creative Plus S: ₹13,000 की वृद्धि के साथ इसकी नई कीमत ₹15,49,990 हो गई है।

1.5 लीटर टर्बो डीजल ऑटोमैटिक

Accomplished Plus A: इस वेरिएंट की कीमत में ₹13,000 की बढ़ोतरी हुई है, और अब यह ₹19,32,990 में मिलेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!