20 हजार रुपए लेकर घर से भागी नाबालिग लड़की का जंगल में मिला शव, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

Edited By Updated: 25 Mar, 2025 02:24 AM

the body of a girl who eloped with her boyfriend was found in the forest

ओडिशा में संबलपुर जिले के एक जंगल से 17 वर्षीय उस लड़की का सड़ा गला शव मिला जो 20 मार्च से लापता थी और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया...

संबलपुरः ओडिशा में संबलपुर जिले के एक जंगल से 17 वर्षीय उस लड़की का सड़ा गला शव मिला जो 20 मार्च से लापता थी और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

बरगढ़ जिले में अपने घर से 20 हजार रुपये नकद लेकर अपने एक पुरुष मित्र के साथ भागी लड़की का शव संबलपुर से सटे हीराकुंड इलाके के जंगल में मिला। लड़की के परिजन ने उसका कहीं पता नहीं लगने पर बरगढ़ टाउन पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को बुर्ला से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में ट्रैक किया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले, जिससे यह संकेत मिलता है कि उस पर क्रूर हमला किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!