Earthquake : इस राज्य में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, डरे सहमे लोग घरों से भागे बाहर; प्रशासन अलर्ट

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 01:07 PM

the ground shook in uttarakhand due to earthquake tremors

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शुक्रवार सुबह 3.4 तीव्रता का हल्का भूकंप महसूस किया गया। झटके के बाद प्रशासन ने तुरंत स्थिति की निगरानी शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। सभी विभागों को सतर्क रखा गया...

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई। झटके सुबह करीब 7:48 बजे आए। इसका केंद्र लगभग 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर, जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित बताया गया है।

प्रशासन ने रखी स्थिति पर नजर

भूकंप के बाद जिला प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी संबंधित विभागों और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें - आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

लोगों से अपील

प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। यदि कहीं किसी प्रकार का नुकसान या असामान्य स्थिति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को देने को कहा गया है।

फिलहाल स्थिति सामान्य

जिले की विभिन्न तहसीलों से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके हल्के थे और कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें - नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 6 तरीके


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!