दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, शीतलहर और घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, पढ़िए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited By Updated: 15 Jan, 2026 06:47 AM

the intense cold wave continues to grip delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड,घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं। अब भारत मौसम विभाग (IMD) ने साफ चेतावनी दी है कि ठंड और कोहरे का यह प्रकोप अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है।

नेशनल डेस्कः दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड,घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं। अब भारत मौसम विभाग (IMD) ने साफ चेतावनी दी है कि ठंड और कोहरे का यह प्रकोप अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है।

सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो रही है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 भारत मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण ठंड और बहुत घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर सुबह और देर रात यात्रा करने वालों को।

दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड

पिछले रविवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। आयानगर इलाके में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह 15 जनवरी 2024 के बाद दिल्ली का सबसे ठंडा दिन रहा।

मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा

14 जनवरी को देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर सिर्फ 0.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। मेरठ में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

IMD का ताजा पूर्वानुमान क्या कहता है?

भारत मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक इन राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड,पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़,पश्चिमी उत्तर प्रदेश,राजस्थान,छत्तीसगढ़,झारखंड और ओडिशा। इसके बाद शीतलहर की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी

IMD ने यह भी कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा, अगले 5 से 6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!