World Quietest Room: दुनिया का सबसे शांत कमरा जहां इंसान सुन सकता है अपने ही दिल की धड़कन और खून बहने की आवाज़

Edited By Updated: 19 Sep, 2025 09:37 AM

the quietest room in the world a person can hear his own heartbeat

क्या आपने कभी ऐसी जगह की कल्पना की है जहां इतनी शांति हो कि आप अपने शरीर के अंदर होने वाली हर हलचल को सुन सकें? यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म का सीन नहीं बल्कि एक हकीकत है। माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित अपने मुख्यालय रेडमंड में एक ऐसा कमरा...

नेशनल डेस्क। क्या आपने कभी ऐसी जगह की कल्पना की है जहां इतनी शांति हो कि आप अपने शरीर के अंदर होने वाली हर हलचल को सुन सकें? यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म का सीन नहीं बल्कि एक हकीकत है। माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित अपने मुख्यालय रेडमंड में एक ऐसा कमरा बनाया है जिसे दुनिया का सबसे शांत कमरा माना जाता है। यह कमरा इतना खामोश है कि यहां इंसान अपनी ही धड़कन, खून बहने और हड्डियों तक की आवाज़ें सुन लेता है। इस कमरे का नाम एनेकोइक चैंबर है।

PunjabKesari

कितना शांत है यह कमरा?

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार यह कमरा -20.35 डेसिबल तक की नकारात्मक ध्वनि स्तर तक शांत है जो इंसानी कान की सुनने की क्षमता से भी कम है। तुलना के लिए एक सामान्य शांत कमरे का ध्वनि स्तर लगभग 30 डेसिबल होता है।

यह भी पढ़ें: Boyfriend On Rent: सिर्फ रेंट दो और BF लो... महिलाओं की तन्हाई मिटाने आया 'रेंटल बॉयफ्रेंड' ट्रेंड, यहां मिलती है खास सर्विस

PunjabKesari

इस असाधारण शांति को हासिल करने के लिए कमरे को विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है:

पिरामिडनुमा स्ट्रक्चर: दीवारों, छत और फर्श पर आवाज सोखने वाले विशेष फाइबर और फोम के पिरामिडनुमा स्ट्रक्चर लगाए गए हैं।

पूरी तरह से सील: कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है ताकि बाहर की कोई भी आवाज अंदर न जा सके।

स्टील की जाली: फर्श पर स्टील के तारों की जाली लगी है जिससे नीचे की सतह भी ध्वनि को अवशोषित कर लेती है।

PunjabKesari

शरीर की आवाज़ें और वैज्ञानिक प्रयोग

माइक्रोसॉफ्ट ने इस कमरे को मुख्य रूप से अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स जैसे कि हेडफोन, माइक्रोफोन और स्पीकर की टेस्टिंग के लिए बनाया है। यहां यह भी जांचा जाता है कि कोई डिवाइस कितनी शुद्ध और प्राकृतिक ध्वनि पैदा कर सकता है।

PunjabKesari

लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि इस कमरे में ज्यादा देर तक रहना आसान नहीं है। कुछ ही मिनटों में लोग बेचैनी और घबराहट महसूस करने लगते हैं। जब बाहरी आवाज बिल्कुल बंद हो जाती है तो हमारा दिमाग शरीर के भीतर की आवाज़ों को पकड़ने लगता है। यहां लोगों ने अपने जोड़ों के हिलने, पेट के पचने और खून के बहने तक की आवाज़ें सुनने का अनुभव किया है। यह कमरा इंसानी शरीर की अद्भुत कार्यप्रणाली को महसूस करने का एक अनोखा मौका देता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!