EPFO से PF निकासी में आएगा बड़ा बदलाव, ATM और UPI से पैसा निकालना होगा आसान

Edited By Updated: 30 May, 2025 06:49 PM

there will be a big change in pf withdrawal from

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आ रहा है। आने वाले जून 2025 से EPFO की नई डिजिटल सेवा — EPFO 3.0 — शुरू होने जा रही है, जो भविष्य निधि (PF) की निकासी प्रक्रिया को पूरी तरह आधुनिक, तेज़ और आसान बना देगी।

नेशनल डेस्क: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आ रहा है। आने वाले जून 2025 से EPFO की नई डिजिटल सेवा EPFO 3.0 शुरू होने जा रही है, जो भविष्य निधि की निकासी प्रक्रिया को पूरी तरह आधुनिक, तेज़ और आसान बना देगी।

क्या है EPFO 3.0?
EPFO 3.0 एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि संबंधित सेवाओं को और अधिक सुलभ और त्वरित बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म ऑटोमेटेड क्लेम प्रोसेसिंग, डिजिटल केवाईसी और UPI व ATM आधारित निकासी जैसी सुविधाओं से लैस होगा।

बदलावों की मुख्य बातें:
—  ATM और UPI से निकासी: अब सदस्य अपने PF अकाउंट से पैसा ATM कार्ड की तरह जारी होने वाले "विड्रॉल कार्ड" से निकाल सकेंगे। साथ ही, UPI से भी यह प्रक्रिया संभव होगी।
—  तीन दिन में क्लेम सेटलमेंट: EPFO के मुताबिक, अधिकांश PF निकासी क्लेम अब ऑटोमैटिकली प्रोसेस होंगे और अधिकतम तीन कार्यदिवस में सेटलमेंट हो सकेगा।
—  ऑनलाइन PF बैलेंस और ट्रांसफर: सदस्य कभी भी अपने PF बैलेंस की जानकारी ले सकेंगे और ज़रूरत होने पर अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर भी कर सकेंगे।
—  डिजिटल KYC: मोबाइल OTP से पहचान सत्यापन, आधार-पैन लिंकिंग और अन्य दस्तावेजों का अपलोड भी आसान होगा।

 

PF निकालने के लिए क्या चाहिए?
UAN एक्टिव होना चाहिए।
मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पैन और बैंक अकाउंट – UAN से लिंक होने चाहिए।
पहचान पत्र, पता प्रमाण , रद्द चेक और ATM/UPI की जानकारी देना अनिवार्य होगा।


ATM से PF पैसा कैसे निकालें?
—  EPFO द्वारा जारी विड्रॉल कार्ड प्राप्त करें।
—  ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरें (90% क्लेम अब स्वतः प्रोसेस होंगे)।
—  क्लेम अप्रूवल के बाद ATM पर जाकर पैसा निकाला जा सकेगा।
—  निकासी की सीमा आपके PF बैलेंस और निकासी के कारण पर निर्भर करेगी (50% से 90%)।


भविष्य की तैयारी और सुरक्षा
EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म में साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, सभी डिजिटल लेनदेन के लिए मल्टी लेयर सिक्योरिटी लागू की जाएगी। यह नई पहल सरकार के "डिजिटल इंडिया" और "ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस" के मिशन के तहत एक क्रांतिकारी कदम के रूप में देखी जा रही है, जो लाखों कर्मचारियों के लिए PF संबंधी सेवाओं को बेहद सरल बना देगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!