7th Pay Commission: होली से पहले वेतन में होगी बंपर बढ़ोतरी, इन कर्मचारियों की होगी चांदी, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

Edited By Updated: 08 Mar, 2025 11:17 PM

there will be a bumper increase in salary before holi

केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार होली से पहले महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

नेशनल डेस्क : केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार होली से पहले महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यह बढ़ोतरी जनवरी-जून 2025 के लिए लागू होगी।

कैबिनेट बैठक में होगा अंतिम फैसला

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हर साल दो बार – जनवरी और जुलाई में की जाती है। सरकार महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करती है। माना जा रहा है कि इस बार डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

  • पिछली बार अक्टूबर 2024 में डीए 3% बढ़ाया गया था, जिससे यह 50% से बढ़कर 53% हो गया था।
  • अब 2% की और बढ़ोतरी होने से जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उनकी सैलरी में 360 रुपये प्रति माह का इजाफा होगा।
  • अगर किसी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो उसे महंगाई भत्ते के रूप में अब 9,900 रुपये मिलेंगे, जो पहले 9,540 रुपये था।
  • अगर डीए 3% बढ़ता है, तो यह 10,080 रुपये हो जाएगा, यानी सैलरी में 540 रुपये प्रति माह का इजाफा होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!