दुर्लभ है यह काला हीरा, करोड़ों में है कीमत

Edited By Updated: 19 Jan, 2022 12:44 PM

this black diamond is rare it is worth in crores

दुनिया भर में एक से बढ़ कर एक रत्न और नगीने पाए जाते हैं लेकिन हाल ही में लोगों के लिए एक ऐसे हीरे की प्रदर्शनी लगाई गई कि जिसे अब तक का सबसे महंगा रत्न कहा जा रहा है। दुबई में दुनिया का सबसे महंगा हीरा पहली बार लोगों के सामने लाया गया है। गिनीज बुक...

नेशनल डेस्क: दुनिया भर में एक से बढ़ कर एक रत्न और नगीने पाए जाते हैं लेकिन हाल ही में लोगों के लिए एक ऐसे हीरे की प्रदर्शनी लगाई गई है कि जिसे अब तक का सबसे महंगा रत्न कहा जा रहा है। दुबई में दुनिया का सबसे महंगा हीरा पहली बार लोगों के सामने लाया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी इसे दुनिया के "सबसे बड़े कट हीरे" का दर्जा दिया है।

PunjabKesari

इस दुर्लभ काले कार्बानाडो हीरे का नाम "The Enigma" रखा गया है। हिंदी में इसका अर्थ पहेली है। ये हीरा दुबई की ज्वेलरी कंपनी सोथबी के पास है और अब जल्द ही इसकी नीलामी होने वाली है।
PunjabKesari
क्या कहना है कि हीरे को लेकर एक्सपर्ट्स का
सोथबी के ऑक्शन हाउस ज्वेलरी एक्सपर्ट के अनुसार यह हीरा उस समय का है जब एक उल्का पिंड 2600 साल पहले पृथ्वी से टकराया था। इसी लिए इस काले हीरे की कीमत लगभग पांच मिलियन डॉलर तक होगी जोकि भारतीय करेंसी के मुताबिक 50 करोड़ रुपये बनती है। इस तरह के काले हीरे सिर्फ ब्राजील और मध्य अफ्रीका में ही पाए गए हैं।
PunjabKesari
इस दुर्लभ हीरे को दुबई में प्रदर्शनी के बाद लॉस एंजिल्स और लंदन में लोगों को दिखाया जाएगा। इस हीरे की नीलामी तीन फरवरी से शुरू की जाएगी जो सात दिन तक चलेगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!