Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Feb, 2023 08:19 PM
ट्रांसजेडर कपल ने एक बच्चे को जन्म दिया है, आपको सुनने में शायद इस बात पर विश्वास नही होगा, मगर ये बात बिल्कुल सच है।
नेशनल डेस्क : ट्रांसजेडर कपल ने एक बच्चे को जन्म दिया है, आपको सुनने में शायद इस बात पर विश्वास नही होगा, मगर ये बात बिल्कुल सच है। मामला केरल के कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सामने आया है। यहां एक ट्रांसजेंडर कपल ने बच्चे का जन्म दिया है।
इस बात की जानकारी कपल के करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी है। फिल्हाल, यह भी सामने आया है कि माता पिता चाहते थे कि वह इस नवजात के लिंग का खुलासा न करें, लेकिन दोस्तों ने सोशल मीडिया पर इस बात जानकारी दी है।
आपको बता दें कि दोनों दंपत्ति सहद और जिया पावल माता-पिता बनने के लिए कई महीनों से तैयारी कर रहे थे। ट्रांस पुरुष सहद ने गर्भवती होने के लिए अपनी संक्रमण प्रक्रिया को रोका था। इसक बाद दोनों ने यह फैसला लिया। यह कपल पिछले तीन साल से साथ रह रहा था, और दोनों ही अकाउटेंट हैं, जबकि जिया डांस टीचर हैं।