नहीं रहे टीवी एक्टर योगेश महाजन, फ्लैट में पाए गए मृत

Edited By Updated: 20 Jan, 2025 02:00 PM

tv actor yogesh mahajan died

टीवी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता योगेश महाजन का 19 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी अचानक हुई मौत ने मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेता के निधन की खबर से फैंस, सहकर्मी और परिवार वाले गहरे सदमे में हैं।

नेशनल डेस्क. टीवी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता योगेश महाजन का 19 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी अचानक हुई मौत ने मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेता के निधन की खबर से फैंस, सहकर्मी और परिवार वाले गहरे सदमे में हैं।

कैसे हुआ निधन?

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, योगेश महाजन अपने सेट परिसर में बने फ्लैट में मृत पाए गए, जब वो शूटिंग पर नहीं पहुंचे, तो क्रू मेंबर्स ने उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उसे तोड़कर अंदर देखा गया, जहां अभिनेता बेसुध हालत में पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

को-स्टार ने दी जानकारी

PunjabKesari

एक्टर की को-स्टार आकांक्षा रावत ने उनकी मौत की पुष्टि की। आकांक्षा ने कहा- योगेश बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था। हम पिछले एक साल से साथ काम कर रहे थे। उनके अचानक जाने से हम सभी सदमे में हैं।

बेटे और पत्नी को छोड़ गए पीछे

योगेश महाजन अपने पीछे पत्नी और सात साल के बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। उनकी पत्नी का बहुत बुरा हाल है। 

अंतिम संस्कार

योगेश का अंतिम संस्कार 20 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे, बोरिवली वेस्ट मुंबई के गोरारी-2 श्मशान भूमि में किया गया।

एक प्रतिभाशाली कलाकार

योगेश महाजन का जन्म सितंबर 1976 में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। वो इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल 'शिव शक्ति- तप, त्याग, तांडव' में शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे थे।

मराठी इंडस्ट्री में योगदान

मराठी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई। 'मुंबईचे शहाणे' और 'समसारची माया' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

फैंस और इंडस्ट्री में शोक

अभिनेता के निधन से फैंस और इंडस्ट्री के लोग गहरे दुख में हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादों को साझा कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!