चीन ने रची  PM मोदी के खिलाफ साजिश ! विवादित डाक्यूमेंट्री के लिए BBC और Huawei के बीच हुई डील

Edited By Tanuja,Updated: 02 Feb, 2023 02:05 PM

unholy nexus of bbc chinese tech giant huawei revealed report

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  पर BBC द्वारा आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्री बनाकर उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश के पीछे चीन की साजिश का खुलासा हुआ है। यह...

लंदनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  पर BBC द्वारा आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्री बनाकर उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश के पीछे चीन की साजिश का खुलासा हुआ है। यह जानकारी ब्रिटेन की साप्ताहिक पत्रिका द स्पेक्टेटर ने अपने ताजा अंक में दी है। रिपोर्ट के अनुसार चीन के कहने पर ही  ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारण निगम BBC और तकनीक क्षेत्र की दिग्गज चीनी कंपनी हुआवे (Huawei) के बीच मोटी रकम लेकर अपने निजी हितों के  लिए PM मोदी के  खिलाफ प्रचार का अपवित्र समझौता हुआ है। 

PunjabKesari

BBC और हुआवे का समझौता हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी पर दो हिस्सों में प्रसारित हुई आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्री के बाद चर्चा में आया है। इसे  इसे चीन द्वारा भारत को कमजोर करने के षडयंत्र के तौर पर देखा जा रहा है।  भारत सरकार ने BBC की डाक्यूमेंट्री के तथ्यों और उसके उद्देश्य की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे कुत्सित मानसिकता से दुष्प्रचार बताया है। राज्यसभा के सदस्य महेश जेठमलानी ने कहा है कि चीन के रणनीतिक हित साधने के लिए हुआवे ने बीबीसी को धन दिया है। हुआवे के इशारे पर मोदी की छवि खराब करने के लिए डाक्यूमेंट्री बनाई गई।

PunjabKesari

रिपोर्ट के अनुसार BBC ने यह समझौता बढ़ते खर्च और सरकार की ओर से सहायता में कमी से उत्पन्न स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किया है।  रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से मिलने वाली लाइसेंस फीस को लेकर संशय से भी BBC मुश्किल में है। BBC  ने इस डील के तहत ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्री बनाकर उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की  है।  

PunjabKesari

हुआवे चीन की वही दिग्गज कंपनी है जिसके कामकाज को 2019 में अमेरिका ने प्रतिबंधित किया था। इसके बाद 2020 में ब्रिटेन की सरकार ने उसे देश में 5 जी नेटवर्क विकसित करने के कार्य से अलग कर दिया।जानकारी के अनुसार अमेरिका, ब्रिटेन और कुछ अन्य यूरोपीय देशों ने सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं के चलते हुआवे से दूरी बनाई है। इन देशों को शक है कि हुआवे का संबंध चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!