जब शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री, यात्रियों से मिले फीडबैक से बेहद खुश हुए अश्विनी वैष्णव

Edited By rajesh kumar,Updated: 19 Mar, 2023 02:21 PM

union railway minister arrived shatabdi express ashwini vaishnav

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव नए-नए आइडिया से भारतीय रेलवे को पहले से और बेहतर व और स्मार्ट बनाने में जुटे हुए हैं। कई बार रेल मंत्री औचक निरीक्षण पर निकल जाते हैं और ट्रेन में सफर करके आम लोगों से फीडबैक भी लेते रहते हैं।

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव नए-नए आइडिया से भारतीय रेलवे को पहले से और बेहतर व और स्मार्ट बनाने में जुटे हुए हैं। कई बार रेल मंत्री औचक निरीक्षण पर निकल जाते हैं और ट्रेन में सफर करके आम लोगों से फीडबैक भी लेते रहते हैं। जिन्हें लेकर उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। आज यानि रविवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब केंद्रीय रेल मंत्री ने नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। रेल मंत्र कई बोगियों में घूमते नजर आए और ट्रेन को लेकर यात्रियों से फीडबैक भी लिया। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस के निरीक्षण के दौरान उनके साथ अधिकारी भी मौजूद थे। रेलवे मंत्री जब अचानक शताब्दी एक्सप्रेस में पहुंचे तो उन्हें देखकर यात्री भी हैरान रह गए। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कई यात्रियों के साथ बातचीत की और फीडबैक भी लिया। यात्रियों से मिले जवाब से रेल मंत्री काफी खुश दिखाई दिए। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि, यात्रियों की ओर से जो फीडबैक मिला है वो काफी अच्छा है। शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों ने कहा कि साफ-सफाई पहले से अच्छी हो रही है। 

इस रूट पर जल्द मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस 
शताब्दी एक्सप्रेस में बातचीत के दौरान रेल मंत्री ने यात्रियों को बताया कि केंद्र सरकार दिल्ली से जयपुर-अजमेर रूट में भी वंदे भारत ट्रेन चलाने के बारे में सोच रही है और जल्द ही इसकी पहल की जाएगी। सबसे पहले रूट में इसका ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो 10 अप्रैल के पहले तक इस रूट में वंदे भारत की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि, वंदे भारत एक्सप्रेस देश के कई हिस्सों में चलाई जा रही है और लोग भी इस ट्रेन में सफर कर बेहद ही खुश है। क्योंकि कम समय में लंबी दूरी के लिए वंदे भारत लोगों की पहली पंसद बनी हुई है। 

 

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!