Rain Alert: 1, 2, 3, 4 व 5 मई को झमाझम बारिश, 27 जिलो में आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 30 Apr, 2025 07:11 AM

uttar pradesh heavy rain fall heavy rain alert  thunderstormsyellow alert

उत्तर प्रदेश में मई की शुरुआत तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने जैसी घटनाओं के साथ होने जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी दी है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में मई की शुरुआत तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने जैसी घटनाओं के साथ होने जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी दी है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कहाँ-कहाँ जारी हुआ है अलर्ट?
बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, सोनभद्र, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में बुधवार से ही येलो अलर्ट लागू है। इसके अलावा 1 और 2 मई के लिए भी तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

तेज हवाओं से तापमान में गिरावट
मंगलवार को बहराइच में 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खासकर वाराणसी और आसपास के इलाकों में मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है, हालांकि न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा।

झांसी में सबसे तेज गर्मी, लेकिन राहत की उम्मीद
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी झांसी में दर्ज की गई, जहां का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा आगरा, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। लेकिन बारिश और तेज हवाओं के चलते आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

  • लखनऊ: 36.9°C / 22.0°C | AQI: 194

  • आगरा: 41.6°C / 23.9°C | AQI: 154

  • कानपुर: 37.2°C / 23.6°C | AQI: 89

  • मेरठ: 36.1°C / 21.9°C | AQI: 159

  • वाराणसी: 38.4°C / 24.0°C | AQI: 69

विशेषज्ञ की राय:
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, मई की शुरुआत में पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम अस्थिर रहेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले 5 दिनों में खासकर दोपहर और शाम के समय मौसम बिगड़ सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!