फरवरी में भी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, इन राज्यों में होगी बारिश

Edited By Updated: 01 Feb, 2022 10:47 AM

weather forecast cold february weather rain delhi rain

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के महीने में भी ठंड का सितम जारी रहेगा। विभाग का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश भी हो सकती है।

नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के महीने में भी ठंड का सितम जारी रहेगा।   विभाग का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश भी हो सकती है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने फरवरी के लिए बारिश और तापमान का मासिक अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार, पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या उससे कम बारिश हो सकती है। 
 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से को छोड़कर फरवरी 2022 में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज जा सकता है। बता दें कि पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।  मौसम विभाग ने 3 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। 
 

इसके अलावा विभाग ने दिल्ली में शुरुआत में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। यही नहीं, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठंड की स्थिति रहने की संभावना है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!