कौन हैं अश्विनी कुमार? जिन्होंने डेब्यू मैच में रचा इतिहास; बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Edited By Updated: 01 Apr, 2025 06:36 AM

who is ashwani kumar who created history in his debut match

आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक ऐसा खिलाड़ी मैदान में उतारा जिसे बहुत कम फैंस जानते थे।

नेशनल डेस्कः आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक ऐसा खिलाड़ी मैदान में उतारा जिसे बहुत कम फैंस जानते थे। बात हो रही है अश्विनी कुमार की, जिन्हें मुंबई ने पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका दिया और इस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच में ही तहलका मचा दिया। 

पहली ही गेंद पर बड़ा कारनामा 
अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वे मुंबई इंडियंस के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया।

सिर्फ यही नहीं, अश्विनी ने अपने दूसरे ओवर में दो बड़े विकेट भी चटकाए। इस खिलाड़ी ने रिंकू सिंह और मनीष पांडे को भी पवेलियन भेज दिया। फिर आंद्रे रसेल को भी आउट कर कोलकाता की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

कौन हैं अश्विनी कुमार? 
मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार को 2025 के मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। यह खिलाड़ी डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है। अश्विनी ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया था और तब से वह लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं।

अश्विनी ने अब तक:

अश्विनी कुमार की क्रिकेट यात्रा 
अश्विनी कुमार का जन्म 29 अगस्त, 2001 को पंजाब के मोहाली जिले के छोटे से गांव झांझेरी में हुआ था। वह मिडिल क्लास परिवार से आते हैं और बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका जुनून रहा है। अश्विनी ने शेर-ए-पंजाब टी20 कप में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान खींचा था।

अश्विनी कुमार की खासियत 
अश्विनी कुमार की गेंदबाजी में विविधता है। वह चेंज ऑफ पेस, बाउंसर और यॉर्कर डालने में माहिर हैं। इसके अलावा वह लोअर ऑर्डर में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। सबसे बड़ी बात अश्विनी दबाव में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं और यही वजह है कि मुंबई इंडियंस ने उन पर भरोसा जताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!