टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी भारत के पास नहीं रहेगी असली ट्रॉफी, जानिए ICC का नियम

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 11:46 PM

why original world cup trophy returned

क्रिकेट जगत में भारत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

नेशनल डेस्क: क्रिकेट जगत में भारत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बना।

खास बात यह रही कि यह पहला मौका है जब किसी देश ने अपने ही घर में आयोजित ICC Men's T20 World Cup 2026 का खिताब जीता है। जीत के बाद खिलाड़ियों को मंच पर विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी सौंपी गई और टीम ने उसी के साथ जश्न भी मनाया। हालांकि, यह ट्रॉफी स्थायी रूप से भारत के पास नहीं रहेगी।

दरअसल, International Cricket Council के नियमों के अनुसार किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की मूल ट्रॉफी विजेता टीम को स्थायी रूप से नहीं दी जाती। फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में खिलाड़ी असली ट्रॉफी के साथ फोटोशूट और जश्न मनाते हैं, लेकिन इसके बाद इसे वापस आईसीसी को सौंपना पड़ता है।

आईसीसी की नीति के तहत विजेता टीम को बाद में उसी तरह दिखने वाली एक विशेष रेप्लिका ट्रॉफी प्रदान की जाती है। यह ट्रॉफी लगभग असली जैसी ही होती है और इसे टीम अपने पास रख सकती है। खिलाड़ी चाहें तो इसे अपने घर या किसी संग्रहालय में भी प्रदर्शित कर सकते हैं।

बताया जाता है कि यह नियम करीब 27 साल पहले लागू किया गया था। इसका मकसद मूल ट्रॉफी को सुरक्षित रखना है ताकि वह चोरी, नुकसान या खोने जैसी किसी भी स्थिति से बची रहे। असली ट्रॉफी को आईसीसी के मुख्यालय में सुरक्षित रखा जाता है, जो Dubai में स्थित है।

टी20 विश्व कप ट्रॉफी से जुड़ी खास बातें

  • वजन: करीब 6 किलोग्राम
  • ऊंचाई: लगभग 21 इंच
  • डिजाइन: जयपुर के डिजाइनर Amit Pabuwal द्वारा तैयार

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद भले ही असली ट्रॉफी वापस आईसीसी के पास चली जाए, लेकिन टीम इंडिया के पास उसकी प्रतिकृति ट्रॉफी हमेशा यादगार के रूप में मौजूद रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!