मुंबई: घर में मिले महिला के शव के टुकड़े, पानी की टंकी में छिपाए, बेटी गिरफ्तार

Edited By Anu Malhotra,Updated: 15 Mar, 2023 06:06 PM

woman murdered  mumbai dismembered body

मुंबई में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई और उसके शव के कई टकड़े किये गये जो उसके घर की अलमारी और पानी की टंकी में पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उसकी 23 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया।  मुंबई में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई और उसके शव के...

मुंबई:  मुंबई में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई और उसके शव के कई टकड़े किये गये जो उसके घर की अलमारी और पानी की टंकी में पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उसकी 23 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लालबाग इलाके में उसके घर की अलमारी के अंदर प्लास्टिक के थैले में लपेटे गये शव के कुछ हिस्से मिले जबकि अन्य हिस्से पानी की टंकी में फेंके पाए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात जब पुलिस ने महिला का दरवाजा खटखटाया तो उसकी बेटी कमरे के अंदर बैठी मिली। 

अधिकारी ने बताया कि महिला का एक रिश्तेदार मृतका के घर गया था, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। बदबू के कारण रिश्तेदार को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और अपराध की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।  

Related Story

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!