28,000 करोड़ रुपए की खरीदारी! पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने खर्च किए करोड़ों, अकेले दिल्ली में ₹8,000 करोड़ का हुआ कारोबार

Edited By Updated: 10 Oct, 2025 06:18 PM

women spent crores for the long life of their husbands

देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महिलाएं इस दिन के लिए कई सारी खास तैयारियां करती हैं। इस व्रत से कुछ दिन पहले ही महिलाएं इससे जुड़ी खरीदारी करना शुरु कर देती हैं।

नेशनल डेस्क: देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महिलाएं इस दिन के लिए कई सारी खास तैयारियां करती हैं। इस व्रत से कुछ दिन पहले ही महिलाएं इससे जुड़ी खरीदारी करना शुरु कर देती हैं। फेस्टिव सीज़न में दुकानदारों की अच्छी- खासी कमाई होती है। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ आज ही देश के अलग-अलग बाज़ारों में करीब ₹28,000 करोड़ का सामान बिका है। अकेले दिल्ली के बाज़ारों में यह कारोबार ₹8,000 करोड़ के करीब रहा है।

ये भी पढ़ें- Google Pay और PhonePe यूजर्स के लिए खुशखबरी! NPCI ने UPI में जारी किया नया बदलाव

 

हर साल बढ़ रहा कारोबार

CAIT) के महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि करवा चौथ पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी हुई है।

  • 2025 (अनुमानित): ₹28,000 करोड़
  • 2024 (पिछले साल): ₹22,000 करोड़
  • 2023: ₹15,000 करोड़

यह बताता है कि पिछले कुछ सालों में इस त्योहार पर होने वाला व्यापार लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है।

PunjabKesari

किन चीज़ों की रही सबसे ज़्यादा मांग?

खंडेलवाल ने बताया कि इस बार करवा चौथ से जुड़े पारंपरिक सामानों की बिक्री में भारी तेज़ी आई है। इनमें शामिल हैं:

  • साड़ी, लहंगे और कपड़े
  • पूजा थाली, छलनी और मिट्टी के करवे
  •  मिठाइयां और गिफ्ट आइटम्स
  • ज्वेलरी (गहने) और कॉस्मेटिक्स (श्रृंगार का सामान)

इसके अलावा ब्यूटी पार्लर, सैलून और मेहंदी आर्टिस्ट्स के पास भी पूरे दिन लंबी कतारें लगी रहीं। इस बंपर बिक्री से देश भर के छोटे कारीगरों और आर्टिस्टों को बड़ा रोज़गार मिला है।

ये भी पढ़ें-  Double Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! इन कर्मचारियों के अकाउंट में आएगा दिवाली बोनस

 

दिल्ली के इन बाज़ारों में लगी भीड़

दिल्ली के प्रमुख बाज़ारों जैसे चांदनी चौक, सदर बाज़ार, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग और कनॉट प्लेस में लोगों की इतनी भीड़ रही कि दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं थी। व्यापारियों का कहना है कि सरकार द्वारा कई वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती किए जाने से भी उपभोक्ताओं को खरीदारी में राहत मिली है।

करवा चौथ का महत्व

इस अवसर पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चंद्रमा देखने के बाद पति के हाथों पानी पीकर ही व्रत खोलती हैं। त्योहार के दौरान सजना-संवरना, नए कपड़े और कीमती गहने खरीदना इस पर्व का अहम हिस्सा होता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!