बेहद फिट इस योगाचार्य का Silent Attack से निधन, 54 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Updated: 02 Apr, 2025 09:49 AM

yogacharya dr pawan singhal died at the age of 54

योगाचार्य डॉ. पवन सिंघल जो लोगों को सेहतमंद रहने के तरीके सिखाते थे का 54 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्हें साइलेंट अटैक (मूक दिल का दौरा) आया, जिससे उनकी जीवन यात्रा समाप्त हो गई। डॉ. सिंघल पशुपालन विभाग में सीनियर सर्जन थे और अपनी...

नेशनल डेस्क। योगाचार्य डॉ. पवन सिंघल जो लोगों को सेहतमंद रहने के तरीके सिखाते थे का 54 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्हें साइलेंट अटैक (मूक दिल का दौरा) आया, जिससे उनकी जीवन यात्रा समाप्त हो गई। डॉ. सिंघल पशुपालन विभाग में सीनियर सर्जन थे और अपनी फिटनेस और योग के प्रति समर्पण के लिए प्रसिद्ध थे।

रोज की तरह डॉ. सिंघल ने रात 1 बजे उठकर स्नान किया फिर पूजा करने के बाद डेढ़ घंटे योगाभ्यास किया। इसके बाद उन्होंने तीन किलोमीटर की दौड़ लगाई और फिर कार से तुलसी सरोवर पार्क में योग सिखाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें साइलेंट अटैक आया और वह कार की सीट पर गिर पड़े। पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर ने शहर और सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया।

रिकॉर्ड्स और फिटनेस पर फोकस

डॉ. पवन सिंघल के नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। उन्होंने 11 घंटे में 100 किलोमीटर दौड़ने 8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार करने और 17 बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड स्थापित किया था। वे रोजाना घंटों योगाभ्यास करते थे और उनकी ऑनलाइन कक्षाओं में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से लोग जुड़ते थे।

संतुलित जीवनशैली

डॉ. सिंघल का खानपान बहुत ही संतुलित था। उन्होंने एक माह से नमक और शक्कर को पूरी तरह अपनी डाइट से हटा दिया था। नवरात्रि में वह 10 दिनों तक सिर्फ नींबू पानी पीते थे और एक बार उन्होंने फल और ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी छोड़ दिया था। वे केवल पांच घंटे की नींद लेते थे और सर्दियों में भी गर्म कपड़े नहीं पहनते थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!