फरवरी में लॉन्च होगी अप्रिलिया ट्यूनो 457, जानें क्या कुछ होगा खास

Edited By Updated: 13 Jan, 2025 05:52 PM

aprilia tuono 457 will be launched in february know what will be special

अप्रिलिया अगले महीने भारत में ट्यूनो 457 को लॉन्च करने वाली है। इस मॉडल को पहली बार EICMA 2024 में दिखाया गया था। इसे काफी अलग स्टाइलिंग में पेश किया जाएगा। ट्यूनो 457 में 12.7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाएगा।

ऑटो डेस्क: अप्रिलिया अगले महीने भारत में ट्यूनो 457 को लॉन्च करने वाली है। इस मॉडल को पहली बार EICMA 2024 में दिखाया गया था। इसे काफी अलग स्टाइलिंग में पेश किया जाएगा। ट्यूनो 457 में 12.7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाएगा।

मैकेनिकल पार्ट की बात करें तो इसमें 457cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया, जो 47.6hp और 43.5Nm का उत्पादन करेगा। इसे  स्लिप-असिस्टेड क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। एक वैकल्पिक एक्सेसरी के रूप में एक द्वि-दिशात्मक क्विकशिफ्टर उपलब्ध होगा।

PunjabKesari

टुओनो 457 में RS 457 के इलेक्ट्रॉनिक सूट भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच का TFT डिस्प्ले और 3 राइडिंग मोड शामिल किए हैं जो ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और थ्रॉटल सेंसिटिविटी को एडजस्ट करते हैं। इसमें दो कलर ऑप्शन - लाल और ग्रे उपलब्ध होंगे। राइवल्स के मामले में अप्रिलिया टुओनो 457 का मुकाबला KTM 390 Duke और Yamaha MT-03 से होगा। जबकि RS 457 की कीमत 4.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है। इसकी कीमत 4 लाख रुपए से कम होने की उम्मीद है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!