Edited By Parminder Kaur,Updated: 22 Apr, 2023 10:35 AM

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर कार Baleno को रिकॉल किया है। कार में मिली खराबी की शिकायत के चलते कंपनी ने ये फैसला लिया है। Ertiga और XL6 में भी दिक्कत आ रही है। Maruti Suzuki ने Baleno को क्यों वापस बुलाया है।
ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर कार Baleno को रिकॉल किया है। कार में मिली खराबी की शिकायत के चलते कंपनी ने ये फैसला लिया है। Ertiga और XL6 में भी दिक्कत आ रही है। Maruti Suzuki ने Baleno को क्यों वापस बुलाया है। आइए जानते हैं इस बारे में...

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि ब्रेक लगाने में मदद करने वाले वैक्यूम पंप में संदिग्ध खराबी के चलते वह बलेनो आरएस मॉडल की 7,213 इकाइयों को वापस मंगा रही है। रिकॉल 27 अक्टूबर, 2016 और 1 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित वाहनों को प्रभावित करेगा। प्रभावित वाहन में ब्रेक पेडल एप्लिकेशन में अधिक प्रयास की आवश्यकता पड़ रही है। कंपनी के अधिकृत डीलर वर्कशॉप से दोषपूर्ण पुर्जों को मुफ्त में बदला जाएगा।

Ertiga और XL6 में भी दिक्कत
मारुति सुजुकी इंडिया ने यह भी कहा कि वह 24 जून, 2022 और 7 जुलाई, 2022 के बीच निर्मित एर्टिगा और एक्सएल6 मॉडल के 676 वाहनों के लिए एक सेवा अभियान शुरू करेगी। इन कारों के फ्रंट ड्राइवशाफ्ट में दिक्कत आ रही है। शिकायत आई है कि वाहन को मोड़ते समय अजीबोगरीब आवाज उत्पन्न होती है लेकिन कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

बता दें इस साल जनवरी में कंपनी ने खराब एयरबैग कंट्रोलर को बदलने के लिए ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, ब्रेजा, बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल की 17,362 यूनिट वापस मंगाई थी। ये मॉडल 8 दिसंबर, 2022 और 12 जनवरी, 2023 के बीच बनाए गए थे।