त्योहारी मौसम में दोपहिया वाहनों की हुई जमकर सेल, अक्टूबर में बिके 68,324 वाहन

Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 Oct, 2022 12:27 PM

68 324 two wheeler evs sold in oct highest in 2022

इस साल त्योहारी मौसम में जमकर दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। अगर अक्टूबर महीने की बात की जाए तो इस महीने 68,324 दोपहिया वाहन बिके हैं लेकिन इस बार दोपहिया वाहनों को बेचने में एक ऐसी कंपनी ने बाजी मारी है जो इस ऑटोमोबाइल मार्केट में है ही नहीं। इस...

बिजनेस डेस्कः इस साल त्योहारी मौसम में जमकर दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। अगर अक्टूबर महीने की बात की जाए तो इस महीने 68,324 दोपहिया वाहन बिके हैं लेकिन इस बार दोपहिया वाहनों को बेचने में एक ऐसी कंपनी ने बाजी मारी है जो इस ऑटोमोबाइल मार्केट में है ही नहीं। इस कंपनी ने सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बेचे हैं। जबकि इस बाजार के दिग्गज इस कंपनी से काफी पीछे हैं। ये कंपनी है ओला इलेक्ट्रिक। इस कंपनी ने अक्टूबर में सबसे ज्यादा 15,095 वाहन बेचे हैं।

अक्टूबर में जमकर बिके वाहन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर की तुलना में अक्टूबर माह में वाहनों की बिक्री काफी ज्यादा हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, बजाज ऑटो ने अक्टूबर में 3265 वाहन बेचे हैं, सितंबर में इसने 2601 वाहन बेचे थे। टीवीएस ने सितंबर में 2601 और अक्टूबर में 3987 दोपहिया वाहन बेचे। हीरो इलेक्ट्रिक ने सितंबर में 8199 और अक्टूबर में 8034 वाहन बेचे। ओकीनावा ने सितंबर में 8494 और अक्टूबर में 11754 वाहन बेचे। वहीं ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में 9875 और अक्टूबर में 15,095 वाहन बेचे।

ओला ने सबको चौंकाया

ओला इलेक्ट्रिक ने सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बेचकर सभी कंपनियों को चौंका दिया है। जब ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की घोषणा की थी उसके बाद से ही लोगों ने इसे लेने के लिए जमकर बुकिंग कराई थी। इस बीच कई खबरें आईं कि लोगों को ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं मिल पा रहा है। लेकिन अब इसकी जमकर बिक्री हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक की दोपहिया ईवी में कई ऐसे फीचर हैं जो बाकी ईवी में नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से लोगों को ये खूब पसंद आ रही है।

बिक्री और बढ़ने की उम्मीद

दोपहिया वाहन कंपनियों को अभी वाहनों की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। कोरोना काल में वाहनों की बिक्री काफी कम हो गई थी। वाहनों की बिक्री में गिरावट आई थी। अब दोबारा वाहनों की बिक्री बढ़ने से कंपनियां काफी खुश हैं। वहीं ईवी की बिक्री काफी बढ़ गई है। अब लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खूब खरीद रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!