रॉकेट की तरह भाग रहा अडानी का ये स्टॉक, निवेशक कर रहे जमकर खरीदारी

Edited By Updated: 06 Mar, 2023 02:23 PM

adani s stock is running like a rocket investors are buying heavily

शेयर बाजार में अडानी ग्रुप ने जबरदस्त वापसी की है। अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में बंपर तेजी देखी जा रही है। अभी कुछ दिन पहले तक ताबड़तोड़ गिरावट का सामना कर रहे अडानी ग्रुप के शेयरों में अब लगातार तेजी देखी जा रही है। 24 जनवरी को

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में अडानी ग्रुप ने जबरदस्त वापसी की है। अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में बंपर तेजी देखी जा रही है। अभी कुछ दिन पहले तक ताबड़तोड़ गिरावट का सामना कर रहे अडानी ग्रुप के शेयरों में अब लगातार तेजी देखी जा रही है। 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी के शेयर औंधे मुंह गिर रहे थे। पिछले दिनों आई पॉजिटिव खबरों के चलते अडानी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में बंपर तेजी देखी जा रही है। इस शेयर को खरीदने के लिए निवेशकों की भीड़ लगी है।

आज 11 फीसदी से ज्यादा का आया उछाल

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में आज यानी सोमवार को 11 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। शेयर में सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है। यह स्टॉक सुबह 1,966.70 रुपए के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसने 2,135 रुपए के उच्च स्तर को भी छुआ। सुबह साढ़े ग्याहरा बजे यह शेयर 2,091 रुपए के स्तर पर चल रहा था। शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में तेजी के बीच निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है।

मार्केट कैप में हुआ इजाफा

पिछले 4 ट्रेडिंग सत्रों में अडानी के सभी 10 शेयरों का कुल बाजार पूंजीकरण 1.73 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 8.55 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। अडानी ग्रुप की प्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज इस रैली में सबसे आगे रही है। पिछले 5 दिनों में इस कंपनी के शेयर में 87.89 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह शेयर शुक्रवार को 17 फीसदी की बढ़त के साथ 1879.35 रुपए पर बंद हुआ था। बाकी के 9 शेयरों की कीमतों में भी पिछले 4 सत्रों में जमकर इजाफा हुआ है। आज भी अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी बनी हुई है। बता दें कि इस ताजा उछाल से पहले हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते अडानी के शेयरों में 12 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो चुके थे। पिछले सत्रों में आई रिकवरी के बावजूद अडानी ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू अभी भी हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के पहले से 55 फीसदी डाउन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!