होली की वजह से BSE और NSE आज रहेंगे बंद, महाराष्ट्र में 7 मार्च को होली की छुट्टी

Edited By Updated: 07 Mar, 2023 10:32 AM

bse and nse will remain closed today due to holi holi holiday

मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने की शुरुआत में होली का त्योहार है तो वहीं अंत में रामनवमी का त्योहार है जिसकी वजह से मार्च में दो दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं। हालांकि कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल है कि आखिर होली के दिन शेयर बाजार...

नई दिल्लीः मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने की शुरुआत में होली का त्योहार है तो वहीं अंत में रामनवमी का त्योहार है जिसकी वजह से मार्च में दो दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं। हालांकि कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल है कि आखिर होली के दिन शेयर बाजार बंद होंगे या नहीं, तो आपको बता दें कि 8 मार्च को होली मनाई जा रही है। इससे पहले यानी 7 मार्च को होलिका दहन है। होलिका दहन के दिन शेयर बाजार की छुट्टी है। आज स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (NSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि, होली के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा। कल बाकी दिनों की तरह ही शेयर बाजार में कारोबार जारी रहेगा।

ऐसे में अगर आप शेयर बाजार के निवेशक या ट्रेडर हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि मार्च महीने के साथ-साथ नए साल में कब-कब शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं। यहां हम आपको साल 2023 में शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।

शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

26 जनवरी 2023: गणतंत्र दिवस के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
7 मार्च 2023 : होली के दिन शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा।
30 मार्च 2023: राम नवमी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
4 अप्रैल 2023: महावीर जयंती के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
7 अप्रैल 2023: गुड फ्राइडे मौके पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।
14 अप्रैल 2023: डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
1 मई 2023: महाराष्ट्र दिवस के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
28 जून 2023: बकरीद के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
15 अगस्त 2023: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
 2 अक्टूबर 2023: महात्मा गांधी जयंती के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
24 अक्टूबर 2023: दशहरा के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
14 नवंबर 2023: दीपावली बलिप्रतिपदा के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
27 नवंबर 2023: गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
25 दिसंबर 2023: क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

आपको बता दें कि शेयर बाजार सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। इस दिन बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग नहीं होती है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!