सेंसेक्स 271 अंक गिरकर 82,059 पर बंद, निफ्टी 24,945 के स्तर पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 May, 2025 03:34 PM

bse closed at 82 059 down 271 points nifty at 24 945

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (19 मई) को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 271 अंक गिरकर 82,059 के स्तर पर वहीं निफ्टी में भी 74 अंक की गिरावट रही, ये 24,945 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (19 मई) को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 271 अंक गिरकर 82,059 के स्तर पर वहीं निफ्टी में भी 74 अंक की गिरावट रही, ये 24,945 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट रही। जोमैटो, इंफोसिस और TCS के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट है। पावर ग्रिड, NTPC और बजाज फाइनेंस करीब 1% ऊपर हैं।

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 255 अंक (0.68%) नीचे 37,499 पर और कोरिया का कोस्पी 23 अंक (0.9%) गिरकर 2,603 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स में मामूली गिरावट रही ये 23,333 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट फ्लैट 3,367 पर बंद हुआ।
  • 16 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 332 अंक (0.78%) चढ़कर 42,655 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 99 अंक की तेजी रही, ये 19,211 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.70% की तेजी रही।

शुक्रवार को बाजार का हाल

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 16 मई को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही। ये 25,019 के स्तर पर बंद हुआ।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!