सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक पड़ी फीकी, देखें लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Aug, 2022 03:16 PM

gold becomes cheaper silver s shine has faded see latest rate

आज सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यानी सोमवार को 24 कैरेट सोना 51550 रुपए पर खुला, जो शुक्रवार के बंद रेट से 252 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता है। वहीं, चांदी 715 रुपए गिरकर 55166 रुपए प्रति किलो के रेट पर खुली।

नई दिल्लीः आज सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यानी सोमवार को 24 कैरेट सोना 51550 रुपए पर खुला, जो शुक्रवार के बंद रेट से 252 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता है। वहीं, चांदी 715 रुपए गिरकर 55166 रुपए प्रति किलो के रेट पर खुली। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम से 4704 रुपए सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपए प्रति किलो से 20842 रुपए सस्ती है। 

इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 51344 रुपए पर आ गई है। जबकि, 22 कैरेट 47220, 18 कैरेट 38663 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 30157 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।  

24 कैरेट सोने पर 3 फीसदी जीएसटी यानी 1546 रुपए जोड़ लें तो इसका रेट 53096 रुपए हो जा रहा है। वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा यानी 5309 रुपए जोड़ने के बाद सोने का भाव 58406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 56820 रुपए प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसदी मुनाफा अलग से है यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 62503 रुपए में देगा।

 24 कैरेट सोने का उपयोग 

24 कैरेट का सोना 22 या 18 कैरेट सोने से बहुत अधिक महंगा होता है। यह इतना मुलायम और लचीला होता है कि इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। इसके अलावा 24 कैरेट गोल्‍ड का इस्‍तेमाल सिक्‍कों व बार बनाने और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और मेडिकल डिवाइसेज में उपयोग किया जाता है।

22 कैरेट सोने का उपयोग और भाव

23 कैरेट गोल्ड पर भी 3 फीसदी GST और 10 फीसदी मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 58406 रुपए  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव तीन फीसदी GST के साथ यह 48636 रुपए का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 53500 रुपए का पड़ेगा। जहां तक 22 कैरेट सोने की बात है तो इसका अधिकतर उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है। क्योंकि, इस गोल्‍ड की बनी ज्‍वेलरी ज्‍यादा मजबूत बनती हैं। इसे 91.67 फीसदी शुद्ध सोने के तौर पर जाना जाता है। इसमें दूसरी धातुएं जैसे ल्विर, जिंक, निकल और दूसरी मिश्रित धातुएं होती हैं। मिश्रित धातुओं के होने से यह कठोर बनता है और इसलिए इसे ज्वैलरी बनाने में इस्‍तेमाल किया जाता है। 

18 कैरेट गोल्ड की कीमत 3 फीसदी GST के साथ 39822 रुपए प्रति 10 ग्राम होगी। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43805 रुपए का पड़ेगा। 18 कैरेट सोने में 75 फीसदी गोल्ड और 25 फीसदी दूसरी धातुओं जैसे तांबा, चांदी मिला होता है। ऐसे सोने को स्टोन स्टडेड गहने बनाने और दूसरी डायमंड जुलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह 24 और 22 कैरेट के मुकाबले सस्ता व ज्यादा मजबूत होता है। इसका रंग हल्का पीला होता है। 

अब 14 कैरेट सोने का भाव  GST के साथ यह 31061 रुपए प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 34167 रुपए का पड़ेगा। बता दें 14 कैरेट के सोने में 58.1 फीसदी शुद्ध सोना और बाकी दूसरी धातुओं का मिश्रण होता है। हालांकि, इसका भारत में ज्‍यादा इस्‍तेमाल नहीं किया जाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!