Share Market Crash: रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, सुबह-सुबह निवेशकों के डूबे 4.53 लाख करोड़

Edited By Updated: 13 Jan, 2025 10:38 AM

historical fall in rupee bse fell by 800 points investors lost

भारत में रुपए की गिरावट लगातार जारी है और आज यह डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 27 पैसे कमजोर होकर 86.31 प्रति डॉलर पर आ गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी जॉब रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया है...

बिजनेस डेस्कः भारत में रुपए की गिरावट लगातार जारी है और आज यह डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 27 पैसे कमजोर होकर 86.31 प्रति डॉलर पर आ गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी जॉब रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में अधिक कटौती नहीं करेगा, जिससे डॉलर और मजबूत हो गया है। घरेलू बाजार भी इसका प्रभाव झेल रहा है। शुरुआती ट्रेडिंग में सेंसेक्स 800 अंक तक गिरा, जबकि निफ्टी 23,200 अंक के नीचे आ गया। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 4.53 लाख करोड़ रुपए की कमी आई और यह घटकर 225.14 लाख करोड़ रुपए रह गया।

डीमार्ट की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर में करीब 6% की गिरावट दर्ज की गई। 10 बजे तक सेंसेक्स 655.24 अंक यानी 0.85% की गिरावट के साथ 76,723.67 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 221.45 अंक यानी 0.95% गिरकर 23,210.05 पर आ गया।

रुपए में गिरावट का कारण 

रुपए में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में जारी रहा। अस्थिर वैश्विक संकेतों के बीच मजबूत अमेरिकी मुद्रा के कारण वह 27 पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में रेकॉर्ड उछाल, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.12 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 86.31 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 27 पैसे की भारी गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे टूटकर 86.04 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.72 पर रहा। 10-वर्षीय अमेरिकी बॉण्ड का प्रतिफल भी बढ़कर अक्टूबर 2023 के स्तर 4.76 प्रतिशत पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,254.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!