हुंडई और फि‍एट की गाडि़यां हो गईं महंगी, जानें कितने बढ़े दाम

Edited By Updated: 16 Sep, 2017 01:52 PM

hyundai and fiat trains become expensive  know how expensive

कारों के लिए वस्‍तु एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) पर उपकर की दर में इजाफा किए जाने के बाद देश

नई दिल्लीः कारों के लिए वस्‍तु एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) पर उपकर की दर में इजाफा किए जाने के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच.एम.आई.एल.) ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमत में 84,867 रुपए तक की बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कीमतों में 2 से 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और यह 11 सितंबर से प्रभावी होगी। कंपनी ने अपनी हैचबैक कार एलीट आई20 की कीमत में 12,547 रुपए, वर्ना में 29,090 रुपए और क्रेटा की कीमत में 20,900 से 55,375 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी की एलांट्रा अब 50,312 से 75,991 रुपए तक और टस्कन 64,828 रुपए से 84,867 रुपए तक महंगी मिलेगी।

फिएट क्रिसलर ने वाहनों के दाम 6.4 लाख रुपए तक बढ़ाए 
फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) इंडिया ने अपने जीप व फिएट वाहनों के दाम 6.4 लाख रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की। कंपनी ने जीएसटी उपकर में बढोतरी के मद्देनजर यह फैसला किया है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसकी हाल ही में पेश जीप कंपास के विभिन्न संस्करणों की कीमत 21,000 रुपए से 72,000 रुपए तक बढ़ाई गई है।

वहीं आयातित जीप मॉडल की कीमत में 2.75 लाख रुपए से 6.4 लाख रुपए तक की वृद्धि की गई है। वहीं फिएट ब्रांड के मॉडलों के दाम में 9,000 से 14,000 रुपए तक की वृद्धि की गई है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि नई कीमतें समूची रेंज पर 15 सितंबर 2017 से प्रभावी होगी। उल्लेखनीय है कि कल ही होंडा कार्स इंडिया ने अपने सिटी, बीआर वी व सीआर वी मॉडल के वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!