1KG Gold Price: बस कुछ साल और....फिर प्राइवेट जेट जितना हो जाएगा 1 किलो सोने का भाव!

Edited By Updated: 02 Oct, 2025 01:52 PM

in 15 years will the price of 1kg of gold be the same as an airplane

सोने की कीमतें इस साल तेजी से बढ़ रही हैं और निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही हैं। 2025 में सोना अब तक लगभग 47% की बढ़त दे चुका है। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,10,000 रुपए से ऊपर छलांग लगाकर 1,21,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक...

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतें इस साल तेजी से बढ़ रही हैं और निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही हैं। 2025 में सोना अब तक लगभग 47% की बढ़त दे चुका है। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,10,000 रुपए से ऊपर छलांग लगाकर 1,21,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वित्तीय विशेषज्ञ एके मंधन (AK Mandhan) का कहना है कि सोने की इस गति को देखते हुए भविष्य में इसका मूल्य हवाई जहाज के बराबर भी पहुंच सकता है।

एके मंधन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पिछले दशकों में एक किलो सोने के दाम की तुलना मशहूर गाड़ियों से की। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि 1990 में 1 किलो सोने की कीमत एक मारुति 800 के बराबर थी। 2000 में यह मारुति एस्टीम, 2005 में टोयोटा इनोवा, 2010 में टोयोटा फॉर्च्यूनर, 2019 में बीएमडब्ल्यू एक्स1 और 2025 में लैंड रोवर डिफेंडर के बराबर पहुंच चुकी है।

PunjabKesari

एके मंधन ने भविष्य के अनुमान भी साझा किए हैं। उनका कहना है कि 2030 तक 1 किलो सोने की कीमत रोल्स रॉयस कार के बराबर हो सकती है और 2040 में यह इतनी बढ़ सकती है कि इससे प्राइवेट जेट खरीदा जा सके।

सोने की इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। MCX पर सोने के दाम में इस साल 47% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक स्तर पर सोना पहली बार 3890 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। इसके पीछे अमेरिकी डॉलर की कमजोरी, बढ़ता राजकोषीय घाटा और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती जैसी आर्थिक परिस्थितियां मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

इस तेजी को देखते हुए निवेशकों के लिए सोना एक आकर्षक विकल्प बनता जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञ सतर्क निवेश की सलाह दे रहे हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!