Indian Stock Market Shine: भारत बना एशिया का सबसे फेवरेट शेयर बाजार, पीछे रह गए चीन-जापान

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 May, 2025 01:22 PM

india became asia s most favorite stock market china and japan

भारत ने एक बार फिर ग्लोबल निवेशकों का भरोसा जीत लिया है। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) के हालिया एशिया फंड मैनेजर सर्वे में भारत को एशिया का सबसे पसंदीदा शेयर बाजार घोषित किया गया है। सर्वे में 42% निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार को अपनी पहली पसंद बताया,...

बिजनेस डेस्कः भारत ने एक बार फिर ग्लोबल निवेशकों का भरोसा जीत लिया है। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) के हालिया एशिया फंड मैनेजर सर्वे में भारत को एशिया का सबसे पसंदीदा शेयर बाजार घोषित किया गया है। सर्वे में 42% निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार को अपनी पहली पसंद बताया, जबकि जापान को 39% वोट मिले और चीन महज 6% के साथ काफी पीछे रह गया। 

निवेशकों को क्यों भा रहा है भारत?

इस बढ़ती दिलचस्पी के पीछे दो प्रमुख कारण हैं

  • टैरिफ प्रभाव के बाद मजबूत होती सप्लाई चेन
  • कोविड महामारी के बाद निवेशकों का नया संतुलन और रणनीतिक बदलाव

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंजम्प्शन पर नजर

बोफा ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर और कंजप्शन सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेशकों की नजरें हैं। इन दोनों क्षेत्रों में सरकार के प्रोत्साहन और निजी भागीदारी से तेजी देखी जा रही है।

वैश्विक मंदी पर नजरिया बदला

जहां पिछले महीने 82% निवेशकों को वैश्विक मंदी की आशंका थी, अब यह घटकर 59% रह गई है। इसी तरह एशियाई बाजारों की कमजोरी को लेकर चिंता भी 89% से घटकर 77% पर आ गई है।

सर्वे में कौन-कौन हुआ शामिल?

2 से 8 मई, 2025 के बीच हुए इस सर्वे में कुल 208 वैश्विक पैनालिस्ट्स शामिल हुए, जिनके पास कुल 522 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

  • 174 प्रतिभागियों ने ग्लोबल FMS सेगमेंट में हिस्सा लिया (नेट वर्थ: 458 बिलियन डॉलर)
  • 109 प्रतिभागियों ने एशिया पैसिफिक रीजनल सेगमेंट में जवाब दिए (नेट वर्थ: 234 बिलियन डॉलर)

चीन और थाईलैंड की स्थिति कमजोर

चीन के शेयर बाजार में केवल 6% निवेशकों की ही दिलचस्पी दिखी। वहीं थाईलैंड को सबसे कम पसंदीदा बाजार बताया गया।

भारतीय बाजार का शानदार प्रदर्शन

  • निफ्टी 50 ने बीते एक महीने में एशिया के अन्य इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
  • सेंसेक्स में भी एक महीने में 4000 अंकों की बढ़त दर्ज हुई है।
  • कंपनियों के तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे हैं।

भारत बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

IMF की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 के अंत तक जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह भी निवेशकों के भरोसे को और मजबूत बना रहा है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!