₹1 लाख से ₹60 लाख तक का सफर: इस Multibagger Stock ने किया कमाल, 5 साल में दिया 5900% रिटर्न

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Jun, 2025 12:01 PM

journey from 1 lakh to 60 lakh this multibagger stock did wonders

शेयर बाजार जोखिमों से भरा होता है, खासकर नए निवेशकों के लिए लेकिन अगर धैर्य और सही स्टॉक का चुनाव हो, तो यहां से जबरदस्त रिटर्न भी कमाया जा सकता है। आज हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं, उसने ऐसा ही कर दिखाया है। इस शेयर की कीमत एक समय ₹13 थी, जो अब...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार जोखिमों से भरा होता है, खासकर नए निवेशकों के लिए लेकिन अगर धैर्य और सही स्टॉक का चुनाव हो, तो यहां से जबरदस्त रिटर्न भी कमाया जा सकता है। आज हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं, उसने ऐसा ही कर दिखाया है। इस शेयर की कीमत एक समय ₹13 थी, जो अब ₹775 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

RMC स्विचगियर्स: जिसने बनाया निवेशकों को करोड़पति

RMC Switchgears ने अपने निवेशकों को बीते 5 वर्षों में जबरदस्त मुनाफा दिया है। आंकड़ों की मानें तो इस स्टॉक ने पांच साल में करीब 5900% का रिटर्न दिया है यानी अगर किसी निवेशक ने इसमें सिर्फ ₹1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू ₹60 लाख से ज्यादा हो गई होती।

  • 3 साल का प्रदर्शन: 3211% रिटर्न
  • 5 साल का प्रदर्शन: 5900% रिटर्न
  • 2021 में: 45% की बढ़त
  • 2022 में: 1039% की भारी तेजी
  • 2024 में: 83% की वृद्धि

शुरुआती गिरावट के बाद लगातार तेजी

2018 से 2020 तक इस स्टॉक ने निवेशकों को निराश किया और इसमें करीब 75% तक गिरावट देखने को मिली लेकिन 2021 के बाद से स्टॉक ने शानदार प्रदर्शन शुरू किया और अब यह निवेशकों के पोर्टफोलियो में चमकता सितारा बन चुका है।

कंपनी का मजबूत फंडामेंटल

  • RMC स्विचगियर्स के FY24 में शुद्ध मुनाफे में 111.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
  • FY24 का कुल मुनाफा: ₹31.45 करोड़
  • पिछली छमाही में मुनाफा: ₹21.26 करोड़
  • एक साल पहले यही आंकड़ा था: ₹6.83 करोड़

कंपनी की तेजी से बढ़ती कमाई और मुनाफे के कारण निवेशकों का विश्वास इस पर लगातार बढ़ा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!