LIC ने पेश की जीवन उत्सव पॉलिसी, जानिए क्या है इसमें खास

Edited By Updated: 29 Nov, 2023 04:34 PM

lic introduces jeevan utsav policy know what is special in it

बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को अपनी नई सेवा जीवन उत्सव पेश की। इसमें सुनिश्चित रिटर्न का वादा किया गया है। एलआईसी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह एक ‘नॉन-लिंक्ड', गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत बचत, संपूर्ण...

नई दिल्लीः बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को अपनी नई सेवा जीवन उत्सव पेश की। इसमें सुनिश्चित रिटर्न का वादा किया गया है। एलआईसी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह एक ‘नॉन-लिंक्ड', गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत बचत, संपूर्ण जीवन बीमा योजना है। एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने हाल ही एक साक्षात्कार में नई सेवा की कुछ विशेषताएं साझा करते हुए कहा था कि यह सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी और इसके पूर्ण होने के बाद बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा।

मोहंती ने कहा था कि नया उत्पाद बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है। हर कोई जानना चाहता है कि वह कितना भुगतान कर रहा है और 20-25 वर्षों के बाद उसे कितना प्रतिफल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऋण सुविधा और समय से पहले निकासी भी इस नई सेवा की विशेषताओं में शामिल है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!