Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Apr, 2026 10:26 AM

आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। इस वजह से Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange of India पर किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग...
बिजनेस डेस्कः आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। इस वजह से Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange of India पर किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स—सभी सेगमेंट आज बंद रहेंगे।
कमोडिटी बाजार में स्थिति थोड़ी अलग रहेगी। Multi Commodity Exchange of India पर सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी और रात तक जारी रहेगी। वहीं National Commodity & Derivatives Exchange पूरे दिन के लिए बंद रहेगा।
कब खुलेगा बाजार?
शेयर बाजार में सामान्य कारोबार अब 15 अप्रैल से फिर शुरू होगा, जहां निवेशक पहले की तरह ट्रेडिंग कर सकेंगे।
सामान्य ट्रेडिंग टाइमिंग
आम दिनों में बाजार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है। वहीं 9:00 से 9:15 बजे के बीच प्री-ओपन सेशन होता है, जो बाजार की शुरुआती दिशा तय करता है।