पैन कार्ड बनवाना होगा महंगा

Edited By Updated: 15 Nov, 2015 05:00 PM

pan card permanent account number fee

सभी सेवाओं पर आज से स्वच्छ भारत उपकर लागू हो गया है। अब स्थायी खाता संख्या (पैन) नंबर लेना एक रुपए महंगा हो जाएगा।

नई दिल्ली: सभी सेवाओं पर आज से स्वच्छ भारत उपकर लागू हो गया है। अब स्थायी खाता संख्या (पैन) नंबर लेना एक रुपए महंगा हो जाएगा। यानी अब पैन बनवाने का शुल्क 106 से 107 रुपए हो जाएगा। 

सरकार ने पिछले सप्ताह 15 नवंबर से सभी करयोग्य सेवाओं पर 0.5 प्रतिशत का स्वच्छ भारत उपकर लगाने की घोषणा की थी। इसी तरह किसी व्यक्ति या इकाई द्वारा भारत से बाहर पैन मंगवाने पर खर्च 985 रुपए से बढ़कर 989 रुपए हो जाएगा। इससे पहले जून में सरकार द्वारा सेवा कर शुल्क बढ़ाए जाने के बाद पैन का शुल्क एक रुपए बढ़कर 106 रुपए हो गया था। 

नई दरों के तहत पैन कार्ड के लिए सरकार 93 रुपए का प्रोसैसिंग शुल्क लेगी। इस पर नई सेवा कर की दर 14 रुपए होगी। इस तरह कुल शुल्क 107 रुपए होगा। पैन कार्ड को देश से बाहर भेजने की स्थिति में प्रोसैसिंग शुल्क 93 रुपए, सेवा कर 125 रुपए व कूरियर शुल्क 771 रुपए यानी कुल 989 रुपए होगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!