Petrol may Become Costly: महंगा हो सकता है Petrol-Diesel! कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं वजह

Edited By Updated: 13 Jun, 2025 12:19 PM

petrol diesel may become expensive rising crude oil prices are the reason

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ उछाल के चलते आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल और डीजल फिर महंगे हो सकते हैं। मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव और ओपेक देशों की ओर से आपूर्ति घटाने के संकेतों ने ब्रेंट क्रूड को 75 डॉलर प्रति बैरल के पास...

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ उछाल के चलते आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल और डीजल फिर महंगे हो सकते हैं। मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव और ओपेक देशों की ओर से आपूर्ति घटाने के संकेतों ने ब्रेंट क्रूड को 75 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचा दिया है। इसका सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ सकता है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ने की आशंका है।

क्रूड ऑयल की कीमतें चढ़ीं

ईरान पर इजरायली हमले के बाद U.S. बेंचमार्क कच्चे तेल की कीमत $5.6 यानी 8.2% बढ़कर $73.61 प्रति बैरल हो गई। ब्रेंट क्रूड की कीमत भी $5.52 बढ़कर $74.88 प्रति बैरल हो गई है। गौरतलब है कि ब्रेंट क्रूड इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का स्टैंडर्ड है। देखा जाए तो कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों के दौरान ही करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। यह बीते अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है। दरअसल, हमले की वजह से मिडिल ईस्ट में सप्लाई में दिक्कतें आने की आशंका है। इसी वजह से भी तेल के दाम बढ़े हैं।

ONGC के शेयरों में तेजी

यूं तो शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स में सुबह के सत्र के दौरान करीब 800 अंकों की गिरावट दिखी। तब भी ओएनजीसी के शेयर करीब ढ़ाई रुपए चढ़ कर 250 रुपए से ऊपर ट्रेड कर रहे थे। ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयर तो करीब 12 रुपए चढ़ कर 480 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शुक्रवार सुबह कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव हुआ है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में ईंधन दरों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 22 पैसे सस्‍ता होकर 94.52 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 34 पैसे गिरा और 87.55 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे चढ़कर 94.82 रुपए और डीजल 15 पैसे महंगा होकर 87.97 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 20 पैसे गिरावट के साथ 105.21 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 18 पैसे गिरकर 91.48 रुपए लीटर बिक रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!