निवेशकों के लिए राहत, SEBI ने ऑनलाइन निवेश को बनाया सुरक्षित, जानें कैसे?

Edited By Updated: 07 Oct, 2025 11:49 AM

relief for investors sebi makes online investment safe

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने और निवेश को सुरक्षित बनाने के लिए दो नई सुविधाओं की शुरुआत की है। अब @valid UPI हैंडल और SEBI Check टूल की मदद से निवेशक सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका पैसा केवल SEBI अधिकृत ब्रोकर या...

बिजनेस डेस्कः भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने और निवेश को सुरक्षित बनाने के लिए दो नई सुविधाओं की शुरुआत की है। अब @valid UPI हैंडल और SEBI Check टूल की मदद से निवेशक सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका पैसा केवल SEBI अधिकृत ब्रोकर या म्यूचुअल फंड संस्था के पास ही जाएगा।

@valid UPI हैंडल क्या है?

SEBI पंजीकृत सभी ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनियां अब ऐसे यूपीआई हेंडल का इस्तेमाल करेंगी, जिनके अंत में @valid लिखा होगा। ब्रोकर की पहचान के लिए “.brk” और म्यूचुअल फंड संस्था के लिए “.mf” का इस्तेमाल होगा। पेमेंट के समय हरे रंग के थम्ब्स-अप ट्रायंगल का निशान दिखेगा, जो बताएगा कि पैसा SEBI अधिकृत संस्था को ही जा रहा है।

उदाहरण के लिए

  • ब्रोकर के लिए: abc.brk@validsbi
  • म्यूचुअल फंड के लिए: abc.mf@validsbi

SEBI ने बताया कि 90% से अधिक ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनियां इस प्रणाली का पहले से उपयोग कर रही हैं।

SEBI Check टूल

निवेशक इस टूल के जरिए निवेश से पहले ब्रोकर की UPI ID, अकाउंट नंबर और IFSC कोड की जांच कर सकते हैं। यह सुविधा SEBI के Saarthi ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसका उद्देश्य धोखाधड़ी को रोकना और निवेशकों को सुरक्षित भुगतान की सुविधा देना है।

निवेशकों के लिए फायदे

  • निवेशक ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकेंगे।
  • छोटे निवेशक को सबसे ज्यादा लाभ होगा।
  • पारदर्शी प्रणाली के कारण असली ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनी की पहचान आसानी से हो सकेगी।
  • निवेशकों का पैसा सही जगह पहुंचेगा।

SEBI की यह पहल ऑनलाइन निवेश को और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निवेशकों को केवल यह सुनिश्चित करना है कि वे @valid UPI हैंडल और SEBI Check टूल का सही तरीके से उपयोग करें।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!