Share Market Falls: सेंसेक्स 1100 अंक गिरकर 84,460 पर आया, निफ्टी 26,000 के नीचे आया

Edited By Updated: 30 Sep, 2024 02:03 PM

share market falls bse fell by more than 1100 points nifty came below 26 000

महीने के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 30 सितंबर को सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 25,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में...

मुंबईः महीने के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 30 सितंबर को सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,460 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,860 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी है। NSE के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट है। इससे पहले शुक्रवार यानी 27 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार 8वे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार

 

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 4.64% की गिरावट और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.23% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 5.18% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 27 सितंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.33% चढ़कर 42,313 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.39% गिरकर 18,119 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.13% गिरकर 5,738 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 27 सितंबर को 1,209.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,886.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

शुक्रवार को बाजार ऑलटाइम हाई बनाकर गिरा था

इससे पहले शुक्रवार यानी 27 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार 8वे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 264 अंक की गिरावट के साथ 85,571 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,178 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 20 में गिरावट रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE के मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.55% की गिरावट थी। जबकि, ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा 2.37% की तेजी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!