सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चेक करें रेट्स

Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Mar, 2023 01:53 PM

strong jump in gold and silver prices check rates

सोने और चांदी के दाम आज जोरदार बढ़त के साथ बने हुए हैं। सोना 56500 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है। सोने और चांदी दोनों में ग्लोबल बढ़ी हुई डिमांड का असर देखा जा रहा है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

नई दिल्लीः सोने और चांदी के दाम आज जोरदार बढ़त के साथ बने हुए हैं। सोना 56500 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है। सोने और चांदी दोनों में ग्लोबल बढ़ी हुई डिमांड का असर देखा जा रहा है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीक्स पर सोना 365 रुपए या 0.65 फीसदी की उछाल के साथ 56515 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट पर बना हुआ था। सोने के सबसे उच्च स्तर देखें तो आज इसमें 56667 रुपए प्रति 10 ग्राम का रेट बना हुआ था। वहीं आज के सबसे निचले स्तर देखें तो सोना 56412 रुपए तक नीचे गया था। सोने के दाम इसके अप्रैल वायदा के लिए हैं।

चांदी के कैसे हैं दाम

चांदी के रेट में भी जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है और 645 रुपए या 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 63535 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। चांदी में नीचे की तरफ 63531 रुपए प्रति किलो और ऊपर में 63749 रुपए प्रति किलो के रेट देखे गए।

ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी के दाम

ग्लोबल बाजार में सोने के दाम 1,877 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे हैं और इसमें 10.85 डॉलर की बढ़त दर्ज की जा रही है जो कुल 0.55 फीसदी की तेजी दिखाता है। वहीं चांदी के दाम 20.785 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे हैं और इसमें 0.55 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार दिखा रहा है। सोना और चांदी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उछाल ही दिखा रहे हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!