Indian Stock Market Down: अमेरिकी बाजारों के असर से भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप, बिखरे ये 10 स्टॉक

Edited By Updated: 22 May, 2025 12:48 PM

the impact of the us markets caused panic in the indian stock market

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर जोरदार गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में आई भारी बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर जोरदार गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में आई भारी बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में खुले और शुरुआती कारोबार में ही तेज गिरावट के साथ टूट गए।

सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही लुढ़के

सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 81,596.63 से नीचे फिसलकर 81,323.05 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 810 अंक की गिरावट के साथ 80,786 तक आ गया। वहीं, निफ्टी ने 24,813.45 के मुकाबले 24,733.95 पर कारोबार की शुरुआत की और जल्द ही यह 250 अंक गिरकर 24,541 के स्तर तक आ गया।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

गिरावट के इस दौर में कुछ प्रमुख लार्जकैप शेयरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा:

  • Tech Mahindra: 2.50% गिरावट
  • PowerGrid: 2.14%
  • HCL Tech: 2.00%
  • Infosys: करीब 2% तक कमजोर

वहीं मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली:

  • Oil India: 4%
  • Ashok Leyland: 2.50%
  • Dixon Tech: 2.40%
  • Uno Minda: 2.38%
  • Emami Ltd: 2%

स्मॉलकैप कंपनियों में Paras Cables सबसे बड़ी गिरावट के साथ 10% तक लुढ़क गया।

अमेरिकी बाजारों से मिले थे संकेत

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। डाओ जोन्स 817 अंक या 1.9% गिरकर बंद हुआ, जबकि S&P 500 में 1.6% और नैस्डैक में 1.4% की गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल को लेकर अनिश्चितता बताई जा रही है।

इसके असर से गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी गिरावट का माहौल रहा। जापान का निक्केई 355 अंक और हांगकांग का हैंगसेंग 131 अंक नीचे फिसल गया, जबकि गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स 150 अंक से अधिक कमजोर दिखा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!