Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Jun, 2025 03:34 PM

बुधवार (11 जून) को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 123 अंक की तेजी के साथ 82,515 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में 37 अंक की तेजी रही, ये 25,141 के स्तर पर क्लोज हुआ।
बिजनेस डेस्कः बुधवार (11 जून) को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 123 अंक की तेजी के साथ 82,515 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में 37 अंक की तेजी रही, ये 25,141 के स्तर पर क्लोज हुआ।
इससे पहले सेंसेक्स में 310 अंक से ज्यादा की तेजी रही, ये 82,712 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में भी करीब 102 अंक की तेजी रही, ये 25,206 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.45% की तेजी के साथ 38,385 पर और कोरिया का कोस्पी 0.66% चढ़कर 2,890 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.84% गिरावट के साथ 24,366 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.53% गिरकर 3,402 पर कारोबार कर रहा है।
- 10 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.25% बढ़कर 42,866 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.63% और S&P 0.55% चढ़कर बंद हुआ।