Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 May, 2021 10:53 AM
पांच राज्यों में चुनाव नतीजे आते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। दो महीने से अधिक समय में मंगलवार को पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया। आज पेट्रोल डीजल के दाम में 15 से 20 पैसे तक की बढ़ोत्तरी की गई है।
बिजनेस डेस्कः पांच राज्यों में चुनाव नतीजे आते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। दो महीने से अधिक समय में मंगलवार को पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया। आज पेट्रोल डीजल के दाम में 15 से 20 पैसे तक की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले, बीते 27 फरवरी को पेट्रोल 24 पैसे तो डीजल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 15 पैसे, तो डीजल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.55 रुपए जबकि डीजल का दाम 80.91 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.95 रुपए व डीजल की कीमत 87.98 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
90.55 |
80.91 |
मुंबई |
96.95 |
87.98 |
चेन्नई |
92.55 |
85.90 |
कोलकाता |
90.76 |
83.78 |
जयपुर |
96.94 |
89.41 |
नोएडा |
88.92 |
81.39 |
भोपाल |
98.57 |
89.17 |
लखनऊ |
88.84 |
81.31 |
बैंगलूरु |
93.60 |
85.81 |
चंडीगढ़ |
87.15 |
80.62 |
पटना |
92.87 |
86.94 |
जालंधर |
91.83 |
82.92 |
लुधियाना |
92.44 |
83.47 |
(कीमत रुपए प्रति लीटर में)
प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।